{"_id":"634d5d5d2e725a24174df697","slug":"woman-left-her-lover-for-children-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बच्चे लिपटकर रोये तो पसीजा महिला का दिल, प्रेमी को छोड़ा, बोली- अब रहूंगी पति के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बच्चे लिपटकर रोये तो पसीजा महिला का दिल, प्रेमी को छोड़ा, बोली- अब रहूंगी पति के साथ
Mon, 17 Oct 2022 07:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:19 PM IST
सार
बाह से लापता महिला पंजाब के भटिंठा में अपने प्रेमी के साथ मिली। पुलिस उसे थाने लेकर आई। यहां बच्चे उसे लिपटकर खूब रोये, जिससे उसका दिल पसीजा। प्रेमी को छोड़ पति के साथ घर चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां की ममता के सामने एक महिला ने प्रेमी को ठुकरा दिया और अपने घर लौट आई। मामला आगरा के बाह का है। घर से 25 अगस्त को बाजार में चप्पल खरीदने को निकली विवाहिता को पुलिस ने पंजाब के भटिंठा से बरामद कर लिया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी, अब पति के साथ रहूंगी। पुलिस ने उसे पति के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
जयपुर के एक होटल में बतौर हेल्पर काम करने वाले पति ने बाह थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि पत्नी दुधमुंहे बेटे समेत चार बच्चों को छोड़कर लापता हो गई है। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। लोकेशन पंजाब के भटिंठा में मिलने पर पुलिस की टीम भेजी। टीम ने महिला को एक युवक के साथ बरामद किया।
विज्ञापन
जानकारी पर पति बच्चों को लेकर थाने पहुंच गया। थाने में दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेते ही महिला की आंखें छलक पड़ी। बाकी तीनों बच्चे भी उससे लिपट कर घर चलने की जिद करने लगे। जिस पर महिला का प्रेमी को छोड़कर पति के साथ जाने को तैयार हो गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। अब पति के साथ रहूंगी। पुलिस ने महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन