{"_id":"5de2576f8ebc3e54de04ae7f","slug":"woman-killed-in-extramarital-affair-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायका पक्ष का आरोप- पति ने जहर देकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायका पक्ष का आरोप- पति ने जहर देकर की हत्या
Sat, 30 Nov 2019 05:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जनपद में संदिग्ध हालात में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहेत्तर संबंधों में बाधक बनने पर पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
कोतवाली देहात अंतर्गत गांव सैलार निवासी रेखा (30) की शादी विगत 23 नवंबर 2004 को थाना मिरहची अंतर्गत गांव निहाज नगर निवासी अजीत पुत्र सुम्मेर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बेटे पवन और अंकित और दो बेटी प्रिया व पूजा हैं।
आरोप है कि शादी के बाद अजीत के एक महिला से विवाहेत्तर संबंध हो गए। रेखा ने विरोध किया तो आए दिन अजीत और रेखा का विवाद होने लगा। जानकारी पर रेखा के मायके पक्ष के लोगों ने भी अजीत को समझाया लेकिन वो नहीं माना।
विज्ञापन
आरोप है कि शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दंपती में झगड़ा हुआ और संदिग्ध हालात में रेखा की जहर खाने से मौत हो गई। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो अजीत फरार हो गया। रेखा के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस का कहना है कि महिला का शुक्रवार शाम घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद संदिग्ध हालात में उसने जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे पिलुआ स्थित एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। यहां तीन घंटे तक इलाज चला, लेकिन गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। महिला रेखा ने अवागढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
थाना मिरहची के प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने कहा कि महिला की मौत होने की सूचना थाने पर दी गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला ने झगड़े के बाद जहर खा लिया था। मायके पक्ष की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखित में दे दिया है।