फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman has filed a case against the husband under other serious sections including sexual assault

आगरा: घर में रह रही जिस महिला को समझा रिश्तेदार, वो निकली सौतन, सच्चाई सामने आते ही पति बन गया हैवान

Sat, 02 Apr 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 10:00 AM IST
सार

पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ भी छिपाकर रख पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया। पत्नी ने बताया कि उसे आठ साल बाद पति की हकीकत के बारे में पता चला। सच्चाई सामने आने के बाद पति हैवान बन गया।

विज्ञापन
woman has filed a case against the husband under other serious sections including sexual assault
पति बन गया हैवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना एत्माद्दौला में एक महिला ने पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसकी शादी जून 2020 में जगनेर के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली परेशान करते थे। बाद में पता चला कि पति की आठ साल पहले ही शादी हो गई थी। उसका सात साल का बेटा भी है।

विज्ञापन


पत्नी के सामने जब ये सच्चाई आई, तो उसके होश उड़ गए। हद तो तब हो गई, जब पहली पत्नी भी घर में आकर रहने लगी। इस बात को ससुराल वालों ने छिपाए रखा। इसके बाद वो मायके में रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि जनवरी में पति आया। वह उसे डराकर ससुराल ले गया और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, जान से मारने का प्रयास, मारपीट, दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को परेशान कर रहा युवक

थाना एत्माद्दौला में एक महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसे आकाश नामक युवक परेशान कर रहा है। वह पहले रास्ते में बात करता था। बाद में वह घर मोबाइल चार्ज करने आने लगा। इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसकी शिकायत उसके घरवालों से की। मगर, उसके परिवार वालों ने उसे भी धमकाया। वह अब दूसरी जगह रह रही है। होली पर युवक घर आया। उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed