आगरा: घर में रह रही जिस महिला को समझा रिश्तेदार, वो निकली सौतन, सच्चाई सामने आते ही पति बन गया हैवान
पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ भी छिपाकर रख पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया। पत्नी ने बताया कि उसे आठ साल बाद पति की हकीकत के बारे में पता चला। सच्चाई सामने आने के बाद पति हैवान बन गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना एत्माद्दौला में एक महिला ने पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसकी शादी जून 2020 में जगनेर के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली परेशान करते थे। बाद में पता चला कि पति की आठ साल पहले ही शादी हो गई थी। उसका सात साल का बेटा भी है।
पत्नी के सामने जब ये सच्चाई आई, तो उसके होश उड़ गए। हद तो तब हो गई, जब पहली पत्नी भी घर में आकर रहने लगी। इस बात को ससुराल वालों ने छिपाए रखा। इसके बाद वो मायके में रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि जनवरी में पति आया। वह उसे डराकर ससुराल ले गया और दुष्कर्म किया।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, जान से मारने का प्रयास, मारपीट, दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला को परेशान कर रहा युवक
थाना एत्माद्दौला में एक महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसे आकाश नामक युवक परेशान कर रहा है। वह पहले रास्ते में बात करता था। बाद में वह घर मोबाइल चार्ज करने आने लगा। इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसकी शिकायत उसके घरवालों से की। मगर, उसके परिवार वालों ने उसे भी धमकाया। वह अब दूसरी जगह रह रही है। होली पर युवक घर आया। उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।