फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman had come to hospital to get stitches died family members created ruckus

Agra News: अस्पताल में  टांके कटवाने आई थी महिला...हो गई मौत, घरवालों ने किया हंगामा

Mon, 19 Aug 2024 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 08:32 AM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार के एक अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब टांके कटवाने आई महिली की मौत हो गई। चिकित्सक पर परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Woman had come to hospital to get stitches died family members created ruckus
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार स्थित श्याम नर्सिंग होम में रविवार रात हंगामा हुआ। एक महिला को परिजन टांके कटवाने के लिए यहां लेकर आए थे। महिला की मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजन रात तक तहरीर देने की कवायद में लगे थे।
विज्ञापन


थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरोसा, सादाबाद, हाथरस निवासी राधा पत्नी कृष्ण गोपाल के 8 अगस्त को ऑपरेशन के बाद बेटी पैदा हुई थी। 12 अगस्त को छुट्टी हो गई। रविवार को परिजन राधा के टांके कटवाने श्याम नर्सिंग होम में आए थे। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही की वजह से राधा की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


इस पर उसे दूसरे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस पर रात 10 बजे वो शव लेकर अस्पताल आ गए। हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने शव को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि महिला को परिजन बाइक पर लेकर आए थे, जिससे हालत खराब हो गई। भर्ती करने से मना किया गया तो वो दूसरे अस्पताल में लेकर चले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed