फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman gang-raped after being offered a lift in an auto-rickshaw; throat slit and body dumped.

Agra News: ऑटो में लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गला रेतकर फेंका

Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped after being offered a lift in an auto-rickshaw; throat slit and body dumped.
आगरा। बल्केश्वर मंदिर से दर्शन कर घर आ रही 50 वर्षीय महिला को परिचित ऑटो चालक ने बहाने से लिफ्ट दी। ऑटो चालक अपने एक साथी के साथ महिला को सुनसान इलाके में ले गया। यहां साड़ी से गला दबाया और चाकू दिखाकर दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू से कई वार किए और गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी महिला को मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन

मौके से गुजर रही पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेज दिया। मामले में डेढ़ महीने बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर में महिला ने दुष्कर्म की बात नहीं लिखी थी। बयान के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


पीड़िता थाना ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को वह बल्केश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर घर आ रही थीं। वाटर वर्क्स चौराहे पर टेढ़ी बगिया निवासी ऑटो चालक कृष्णा मिला। पहले से परिचित था। उसने घर छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। ऑटो में पहले से एक अन्य युवक बैठा था। भाटिया पेट्रोल पंप के पास कृष्णा ने ऑटो श्मशान घाट की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वह उन्हें सुनसान रास्ते पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान करीब चार दिन बाद उन्हें होश आया।


महिला ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त को वे ट्रांस यमुना थाने में शिकायत करने पहुंची थीं लेकिन पुलिसकर्मियों ने कहा कि घटनास्थल थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आता है। वहां जाकर शिकायत करें। थाना एत्माद्दौला जाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। उधर आरोपी राजीनामे का दबाव बनाने लगे। दूसरा आरोपी भी सामने आ गया। धमकी देने लगे। अब महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।


महिला घायल हालत में पीआरवी कर्मियों को मिली थी। पुलिसकर्मियों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया था। थाना पर महिला के घायल होने की सूचना नहीं थी। महिला की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed