फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies of fever, five found dengue infected

Agra News: महिला की बुखार से मौत, पांच मिले डेंगू संक्रमित

Wed, 27 Sep 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever, five found dengue infected
कासगंज। जिले में जानलेवा बुखार एवं डेगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। एक महिला की मौत बुखार से हो गई। जिससे मौत का आंकडा बढ़कर 26 पर पहुंच गया। इसके अलावा पांच मरीज डेंगू से संक्रमित पाए गए। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 108 पर पहुंच गया। ढिलावली निवासी सुधा पत्नी चेतन सिंह को 15 दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जब फायदा नहीं मिला तो उसे आगरा ले गए। लेकिन वह ठीक नहीं हुई। इस पर परिजन उसे दिल्ली ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। महिला गर्भवती थी। जिला अस्पताल में इलाज को 1132 मरीज आए। इनमें 135 मरीज बुखार से पीड़ित थे। जांच कराने पर नाजिम, सोरोंजी, वीरावती गोयती सोरोंजी, डेगू से संक्रमित पाए गए। जबकि किसारौली सीएचसी पर जांच के दौरान पवन डेंगू संक्रमित मिले। शमीम बानो अलीगढ़ में हुई जांच के दौरान डेगू पॉजिटिव मिली। कासगंज निवासी नैना जौहरी भी जांच में डेंगू संक्रमित मिलीं।
विज्ञापन


जिले में मच्छरों के प्रकोप के चलते डेंगू, मलेरिया का संक्रमण बढ़ रहा। लगातार दवा का छिड़काव कर मरीजों की जांच की जा रही। डाॅ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed