फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies in suspicious circumstances after six months of marriage in Agra

आगरा: शादी के छह महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायकेवालों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 03 Oct 2021 10:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Oct 2021 10:40 AM IST
सार

आगरा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
woman dies in suspicious circumstances after six months of marriage in Agra
पूनम की शादी का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालवालों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


सेवला निवासी श्रीनिवास ने अपनी बेटी पूनम (24 वर्ष) की शादी छह महीने पहले एकता चौकी क्षेत्र स्थित राजपुर चुंगी के पास के रहने वाले योगेश उर्फ मोनू से की थी। योगेश कोचिंग संचालक हैं। पूनम के भाई अमित शर्मा ने बताया कि शनिवार तड़के तकरीबन चार बजे ससुराल वालों ने फोन करके सूचना दी कि पूनम के पेट में दर्द हो रहा है। इस पर घर पहुंच गए। 
विज्ञापन


गले, सिर और हाथ पर चोट के निशान
वहां पर पूनम फर्श पर मृत पड़ी थी। उसके गले, सिर और हाथ पर चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस को ससुरालियों ने बताया कि पूनम ने धोती से पंखे के कुंडे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। मगर, जिस पंखे के कुंडे से फांसी लगाना बताया, उस पर धूल जमी थी। फंदा लगाने पर धूल हट जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान की छत पर रस्सी मिली, जबकि ससुराली फंदा धोती से लगाना बता रहे थे। ऐसे में मायका पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed