फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies in hospital due to diarrhea and anemia

Agra News: डायरिया और खून की कमी से महिला की अस्पताल में मौत

Sun, 14 Jul 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in hospital due to diarrhea and anemia
डायरिया और खून की कमी से महिला की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

- तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में उमस भरी गर्मी के बीच डायरिया के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
रविवार को जिला अस्पताल में उमस भरी गर्मी के बाद डायरिया और पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई। अस्पताल की इमरजेंसी में डायरिया, पेटदर्द और सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित 24 मरीज भर्ती कराए गए। किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला केरी निवासी सरमन सिंह की 75 वर्षीय पत्नी रानी देवी को डायरिया की दिक्कत होने पर शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाने की सलाह दी गई। परिजन जब तक उन्हें सैफई ले जाने की व्यवस्था करते तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सिढ़पुरा निवासी नन्हें लाल की 34 वर्षीय पत्नी सीमा देवी पिछले कुछ दिनों से खून की कमी से जूझ रहीं थीं। उन्हें गंभीर हालत में शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार क कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed