फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies during childbirth family creates ruckus in agra

आगरा न्यूज: अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों लगाया लापरवाही का आरोप; शव रखकर किया हंगामा

Sun, 27 Sep 2026 11:30 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 27 Sep 2026 11:30 AM IST
सार

अस्पताल में प्रसव के दाैरान महिला की माैत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। शव रखकर हंगामा किया। माैके पहुंची पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
Woman dies during childbirth family creates ruckus in agra
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना फरह क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की माैत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को अछनेरा स्थित अंबेडकर पार्क में रखकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


अछनेरा की बड़ी बस्ती की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर फरह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ ने घोर लापरवाही बरती, जिससे महिला की स्थिति बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे आगरा रेफर किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए रविवार को मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अछनेरा के अंबेडकर पार्क में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर अछनेरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामला फरह थाना क्षेत्र का होने के कारण उन्हें उचित कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed