फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nephew murders sadhu in Agra three arrested

यूपी: सिलबट्टे से सिर पर वार, गमछे से घोंटा गला, भतीजे ने इसलिए की साधु की हत्या; सनसनीखेज खुलासा

Sun, 27 Sep 2026 10:41 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 27 Sep 2026 10:41 AM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि दुष्यंत ने अपने साथी हाथरस निवासी शिवा और गांव के ही यश सोलंकी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।  पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Nephew murders sadhu in Agra three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा के गांव सहाई में शुक्रवार सुबह घर के अंदर मिले साधु धर्मवीर की हत्या का पुलिस ने 15 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। साधु की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि संपत्ति के लालच में उनके सगे भतीजे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा, ईंट, गमछा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अविवाहित साधु धर्मवीर चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उन्होंने कुछ समय पहले 400 गज का एक प्लॉट बेचा था, जिससे उन्हें 12 लाख रुपये मिले थे। इसके बाद से वह साधु जीवन बिता रहे थे और पंचायत चुनाव लड़ने की चर्चा कर रहे थे। आरोपी भतीजे दुष्यंत उर्फ मलिंगा को डर था कि कहीं धर्मवीर अपनी पूरी संपत्ति और रकम खर्च न कर दें। इसी लालच में उसने हत्या की खौफनाक साजिश रची।
विज्ञापन


वारदात को ऐसे दिया अंजाम
शुक्रवार सुबह जब धर्मवीर पशुओं को चारा डालने नहीं पहुंचे, तो दूसरे भतीजे सौरभ ने उनके घर जाकर देखा, जहां उनका रक्तरंजित शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि दुष्यंत ने अपने साथी हाथरस (गढ़ी अंछा, सादाबाद) निवासी शिवा और गांव के ही यश सोलंकी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यश ने घर पर होने की सूचना दी, जिसके बाद दुष्यंत और शिवा पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने बाड़े में सिलबट्टे और ईंट से साधु के सिर पर वार किए और गमछे से गला घोंटने की कोशिश करते हुए उन्हें घसीटकर कमरे में ले गए। नकदी न मिलने पर कपड़ों पर लगे खून को छिपाने के लिए कपड़े और चप्पल उतारकर उन्हें गमछे में बांधकर गांव के बाहर झाड़ियों में छिपा दिया। ईंट एवं सिलबट्टा घर में ही छिपाकर वहां से भाग गए थे।


पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए साक्ष्य आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त हैं। - आदित्य, डीसीपी पश्चिम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed