{"_id":"5f4c7fd84159e738080fcc71","slug":"woman-dies-due-to-roof-collapse-of-house-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की छत गिरने से मां की मौत, तीन बच्चे घायल, आवास के लिए परिवार से ली गई थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान की छत गिरने से मां की मौत, तीन बच्चे घायल, आवास के लिए परिवार से ली गई थी रिश्वत
Tue, 01 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
मकान की छत गिरने हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव नगला जगरूपा में कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद महिला और बच्चों को घायलावस्था में बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने दैवीय आपदा में चार लाख रुपये की धनराशि पीड़ित परिवार को देने की घोषणा की।
विज्ञापन
पति करता है फरीदाबाद में काम
ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा नगला जगरूपा निवासी ललतेश फरीदाबाद में एक कंपनी में काम करता है। पत्नी और बच्चे गांव में रहते थे। मकान कच्चा और आगे टिन शेड पड़ा था।
मौसम खराब होने के कारण रविवार को ललतेश की पत्नी बीना देवी (30 वर्ष) तथा पुत्री प्रिया (10 वर्ष), अमर (8 वर्ष), छोटू (6 वर्ष) कच्ची कोठरी में सो रहे थे। बारिश के कारण रात को अचानक छत भरभरा कर गिर गई।
इसके नीचे बीना देवी, बेटी प्रिया, बेटा अमर, छोटू मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला और बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए।

प्रधान प्रतिनिधि ने ली थी रिश्वत
चिकित्सकों ने बीना देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका की सास प्रेमवती ने प्रधान प्रतिनिधि शशि कुमार पर आवास बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि शशि कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि तीन साल पूर्व महिला ने आवास के लिए आवेदन किया था। जिसकी जांच एडीओ द्वारा की गई थी। उन्होंने आवास पास करने के लिए रुपये लिए थे। एसडीएम द्वारा खंड विकास अधिकारी से जांच करा कर प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।