फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies due to explosion in fireworks godown in mathura

मथुरा: आग लगने से आतिशबाजी के गोदाम में विस्फोट, पुत्रवधू की मौत, सास घायल

Fri, 16 Apr 2021 07:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 07:44 PM IST
सार

थाना नौहझील के गांव खाजपुर में शुक्रवार शाम को आतिशबाजी के गोदाम में विस्फोट हो गया। आतिशबाजी भंडारण का लाइसेंस महिला के नाम हैं। वह गंभीर रूप से घायल है। जबकि उसकी पुत्रवधू की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies due to explosion in fireworks godown in mathura
घटना के संबंध में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में आतिशबाजी के गोदाम में शुक्रवार की शाम अचानक आग लगने से हुए विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सास गंभीर घायल हो गई। विस्फोट से कमरा भी तहस-नहस हो गया। 

विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर नौहझील के गांव खाजपुर के ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोदाम में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। गोदाम का लाइसेंस घायल महिला के नाम से है।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव खाजपुर निवासी अंजना उर्फ ऊषा (35) पत्नी स्वर्गीय सुरेश जाटव सास कश्मीरी (65) पत्नी अमीचंद के साथ घर पर थी। गांव से अलग हटकर बने मकान के कमरे में आतिशबाजी के भंडारण में धुआं उठता देखकर अंजना वहां गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में घुसते ही विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही कमरा ढह गया और उसके नीचे दबकर अंजना की मौत हो गई। काफी देर तक धुआं छाया रहा। कमरे से थोड़ी दूर पर काम कर रही कश्मीरी भी घायल हो गई। विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। 

देखा तो मलबे में दबा अंजना का शव पड़ा था तो कश्मीरी भी घायल बाहर पड़ी थी। थाना नौहझील के प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिसबल के साथ पहुंच गए और पूरी जानकारी जुटाई। सीओ मांट धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है।

31 मार्च को हुआ था लाइसेंस का नवीनीकरण
अंजना के पति सुरेश की करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आतिशबाजी के भंडारण का लाइसेंस सुरेश की मां कश्मीरी के नाम से था। इस लाइसेंस को 23 मार्च को नौहझील पुलिस ने चेक भी किया था। लाइसेंस दुरुस्त मिला था। 

प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि लाइसेंस का 31 मार्च-2021 को ही नवीनीकरण हुआ है, जो कि 31 मार्च-2023 तक मान्य है। पुलिस ने लाइसेंस को मौके पर देखा तो सही पाया गया है। 

बच्चे खेल रहे थे घर से बाहर
अंजना के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी सोनिया है तो 12 साल का कृष्णा। उसके बाद 10 साल की चंचल और छह साल अमन है। गनीमत रही कि विस्फोट के वक्त चारों बच्चे घर पर नहीं थे। ये सभी घर से बाहर खेल रहे थे।

आसपास नहीं था कोई मकान 
जिस घर में विस्फोट हुआ। उसके आसपास कोई घर नहीं था। थोड़ी दूर सत्यवीर फौजी का घर है। हालांकि धमाके की आवाज तेज जरूर थी, पर घरों को कोई नुकसान नहीं हुआ। आसपास मकान होते तो काफी जनहानि के संग नुकसान को भी रोका नहीं जा सकता था। 

फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा, जुटा रहे हैं जानकारी
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि विस्फोट का कारण साफ नहीं है। फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है। आतिशबाजी का लाइसेंस मृतका की सास के नाम से था। मौके पर फोरेंसिक टीम भेजी गई। जानकारी के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।


नाइट कर्फ्यू में बेखौफ चोर: आगरा में पुलिस चौकी के पास ज्वैलरी शोरूम से 40 लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed