{"_id":"60794f008ebc3ecbe129826e","slug":"jewellery-stealing-worth-of-40-lakh-from-showroom-near-police-chowki-during-night-curfew-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू में फिर हुई वारदात: पुलिस चौकी के पास ज्वैलरी शोरूम से 40 लाख की चोरी, रिक्शे से आया था चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू में फिर हुई वारदात: पुलिस चौकी के पास ज्वैलरी शोरूम से 40 लाख की चोरी, रिक्शे से आया था चोर
Fri, 16 Apr 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:03 PM IST
सार
चोरी की यह घटना थाना सदर क्षेत्र में राजपुर चुंगी स्थित डीएवी कांपलेक्स में हुई। सीसीटीवी में एक चोर नजर आ रहा है, जो शुक्रवार तड़के 4:45 बजे शटर शोरूम में घुसा और 40 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
शोरूम से आभूषण चोरी करता चोर (सीसीटीवी फुटेज)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर की इन्फेंट्री लाइन चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित डीएवी कॉम्प्लेक्स में एमआर ज्वैलरी शोरूम को गुरुवार रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर 25 लाख के चांदी के बर्तन और 15 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हो सकी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
ताजगंज के दलिहाई निवासी रोहित फौजदार ने बताया कि गुरुवार रात को आठ बजे दुकान बंद करके घर गए थे। शुक्रवार सुबह तकरीबन 7:30 बजे यूपी 112 की पीआरवी ने दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। इस पर वह पहुंच गए। दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़ा गया था। इसके बाद चोरों ने शटर को सब्बल की मदद से उठाया। तब अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर की तस्वीर
दुकान के अंदर के सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। उसने अपना चेहरा भी खोल रखा है। चोर ने पहले डिस्प्ले में रखें चांदी के बर्तन उठाये। बाद में काउंटर की अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए। चांदी के बर्तनों का वजन तकरीबन 35 किलोग्राम है, जिनकी कीमत तकरीबन 25 लाख है। जेवरात 15 लाख रुपए के हैं।
विज्ञापन
ज्वैलरी शोरूम मालिक रोहित फौजदार का कहना है कि चोर तड़के 4:45 बजे दुकान के अंदर आया है। आशंका है कि उसके साथी बाहर खड़े हुए होंगे, जो नजर रख रहे होंगे। उनकी दुकान से 50 मीटर की दूरी पर इन्फेंट्री लाइन पुलिस चौकी है। चौकी में पुलिसकर्मी होने के बावजूद चोरी कैसे हो गई है, बड़ा सवाल है।
घटना से व्यापारियों में आक्रोश
डीएवी कॉम्प्लेक्स में कई और दुकानें बनी हुई हैं। ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर पुलिस चौकी के पास ही वारदात होंगी तो लोग कहां सुरक्षित रहेंगे? व्यापारियों ने घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की।
फिर कैसा रात्रि कर्फ्यू
रात्रि कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर पुलिस रहती है। बैरियर भी लगे हुए हैं। इसके बावजूद वारदात हो रही हैं। तीन दिन पहले फ्रीगंज में व्यापारी की हत्या कर लूटपाट की गई। बदमाश कार से भाग निकले। सिकंदरा के आरतोनी में भी लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम से चोर तिजोरी उठा ले गए थे। अब ज्वैलरी शोरूम में चोरी होना, रात्रि कर्फ्यू पर सवाल उठाने के लिए काफी है। पुलिस की गश्त ना होने से चोर-लुटेरे फायदा उठा रहे हैं।
आगरा: व्यापारी की हत्या और लूट के बाद एनएच-2 से भागे थे आरोपी, पुलिस को मिले अहम सुराग
सजगता: अगर साइबर ठगी का शिकार हुए हैं तो तुरंत उठाएं यह काम, लूटी रकम आ सकती है वापस