फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after undergoing stone operation

Etah: पथरी का ऑपरेशन करवाने के बाद महिला की मौत, सामने आई बड़ी लापवाही

Fri, 24 Feb 2023 07:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 07:14 PM IST
सार

 महिला ने दिसंबर 2022 में पित्त की थैली से पथरी निकालने का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
 

विज्ञापन
Woman dies after undergoing stone operation
ऑपरेशन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र स्थित कस्बा सराय अगहत में संचालित एक क्लीनिक पर महिला की पित्त की थैली में मौजूद पथरी का ऑपरेशन दिसंबर 2022 में कराया गया था। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। गलत नस कटने से मौत होने का आरोप लगाते हुए पति ने क्लीनिक संचालक पर रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी अंगद सिंह की पत्नी रेनू देवी (30) की मौत हुई है। पति ने बताया कि दिसंबर 2022 में पत्नी के पेट में दर्द होने पर कस्बा सराय अगहत में क्लीनिक संचालक डॉ. आरिफ खान को दिखाया। बताया कि पित्त की थैली में पथरी है, इसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन किया तो तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। यहां आराम नहीं मिला तो कई अन्य चिकित्सकों को विभिन्न अस्पतालों में दिखाकर उपचार कराया। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गलत नस कट गई है। अब जान बचाना मुश्किल है। इसके बाद कुछ दवाएं देकर घर ले जाने की सलाह दे दी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते गलत नस काट दी गई। इसकी वजह से पत्नी की मौत हुई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह

एक सप्ताह पहले ही भागा संचालक

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस क्लीनिक पर ऑपरेशन कराने की बात कही जा रही है। उसकी जांच कराई गई तो पड़ोसियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही संचालक क्लीनिक बंद करके भाग गया है। इससे जाहिर है कि उसको पहले से ही आभास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed