फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman ILlicit Relationship With Brother-in-law Killed Son In Firozabad Uttar Pradesh

UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह

Fri, 24 Feb 2023 04:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 04:11 PM IST
सार

देवर-भाभी के अवैध संबंधों की भेंट 12 साल का मासूम चढ़ गया। बच्चे की मां और चाचा ने मिलकर मासूम को नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
Woman ILlicit Relationship With Brother-in-law Killed Son In Firozabad Uttar Pradesh
अवैध संबंध में हत्या (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अवैध सबंधों में बाधा बने बेटे को मां ने दर्दनाक मौत दी। प्रेमी संग मिलकर बेटे को नहर में फेंक दिया। इसके बाद पिता को शक हुआ।  मामला थाने में  पहुंचा तो पुलिस और परिजनों ने नहर में संयुक्त रूप से बालक की तलाश की। तीन दिन बाद बालक का शव इटावा में नहर से बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन

ये है मामला 

मोहल्ला पजाया रुकनपुर का रहने वाला मुकीम ने थाने में तहरीर दी थी, जिसमें उसने पत्नी और अपने चचेरे भाई पर जीशान (12) का अपहरण की बात कही। पुलिस ने आरोपी फरमान और लापता बच्चें की मां फरजाना को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उसके रिश्ते की भाभी से अवैध संबंध हैं। जिसमें जीशान बाधा बना हुआ था। यदि वे लोग उसे नहीं मारते, तो उनका राज सभी के सामने खुल जाता, इसी वजह से उसने 20 फरवरी की रात को जीशान को नहर में फेंक दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Junaid-Nasir Murder: नासिर-जुनैद हत्याकांड में नया खुलासा, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी पंचायत विभाग के नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर से मिला शव

पुलिस ने बुधवार को परिजनों के साथ नहर में तलाश कराई थी, लेकिन कोई पता नहीं चला था।  पुलिस पुख्ता सबूत जुटाने को नहर में परिजनों संग खोजबीन कराती रही। फिरोजाबाद की सीमा से कहीं बाहर तो शव नहीं पहुंच गया इसको लेकर इटावा पुलिस की मदद मांगी। शुक्रवार की अलसुबह बालक का शव इटावा क्षेत्र में नहर में मिल गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed