फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after falling from bike, family members quarrel

बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 31 Mar 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike, family members quarrel
पटियाली। एक महिला की । मंगलवार की देर शाम बाइक से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यह सड़क हादसा ग्राम नगला भटकन के समीप हुआ। परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार लौंगश्री (45) पत्नी राजपाल निवासी हीरा नगला हुईं। वह अपने मायके जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र के ग्राम मिस्त्री बहावनपुर से अपनी ससुराल आ रही थी। वह टेंपो से सिकंदरपुर वैश्य के गांव बढ़ौला तक पहुंची। उसके बाद वहां से उसने एक अनजान बाइक सवार से लिफ्ट ली। रास्ते में वह गिर गईं और बाइक सवार उन्हें छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने जब उन्हें देखा तो हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। सीओ दीपकुमार पंत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस से महिला को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed