फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Die During Treatment Family Blame Murder Crime News

मैनपुरी: आगरा में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
सार

मायका पक्ष द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप के बाद मैनपुरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Woman Die During Treatment Family Blame Murder Crime News
demo pic

विस्तार

मैनपुरी के गांव दलेल नगर में दो दिन पूर्व विवाहिता को ससुरालीजनों ने आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे ससुरालीजन
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी मेघनाथ सिंह ने 27 अप्रैल 2021 को पुत्री सीमा की शादी थाना क्षेत्र के दलेल नगर निवासी गजेंद्र कुमार के साथ की थी। कुछ दिन पूर्व सीमा को बुखार आया था, तब दवा चलने के बाद वह ठीक हो गई थी। बुधवार को ससुरालीजन सीमा को आगरा ले गए, वहां एक अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। जब इस बात की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई तो वह लोग भी आगरा पहुंच गए, लेकिन तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... 
लगी मुहर: एटा शहर को मिलेगी कल्याण सिंह के नाम की नई पहचान, पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान कर महादानी बनें लोग, कहा- इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed