फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Thandi Sadal Will Be Known Kalyan Singh Proposal Passed In Board Meeting Of Nagar Palika

लगी मुहर: एटा शहर को मिलेगी कल्याण सिंह के नाम की नई पहचान, पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास

Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
सार

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में ठंडी सड़क का नाम बदलने का प्रस्ताव हुआ पास, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से जानी जाएगी ठंडी सड़क, ईओ की कार्यमुक्ति के साथ ही 50 करोड़ के कार्य प्रस्तावों पर भी बनी सहमति

विज्ञापन
Etah Thandi Sadal Will Be Known Kalyan Singh Proposal Passed In Board Meeting Of Nagar Palika
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा नगर पालिका की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। एजेंडा का प्रमुख बिंदु शहर की ठंडी सड़क को लेकर था, जिसका नाम बदलकर स्वर्गवासी पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर कल्याण सिंह मार्ग रखे जाने पर मुहर लगा दी गई। यह शहर के लिए नई पहचान होगी। इसके अलावा विभिन्न कार्यों के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। बीमारी की बात बताते हुए ईओ ने बैठक से किनारा कर लिया। बोर्ड ने उन्हें पद से कार्यमुक्त करने का भी प्रस्ताव पास किया है।

विज्ञापन

वर्ष 2021-22 की बजट बोर्ड बैठक तीसरी बार बुलाई
नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट बोर्ड बैठक तीसरी बार बुलाई गई। अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय पहुंचने के कुछ देर बाद ही चले गए। पालिकाध्यक्ष को पत्र भेजकर बताया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रहे हैं। इसलिए उन्हें एक दिन का अवकाश चाहिए। इस पर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने कार्यपालक अधिकारी के रूप में कर अधीक्षक मुन्नालाल को नामित किया और बैठक शुरू कराई।
विज्ञापन

ईओ को कार्यमुक्त करने का विशेष प्रस्ताव
इसमें सबसे पहले ईओ को कार्यमुक्त करने का विशेष प्रस्ताव रखा गया। जिस पर 22 सभासदों ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव को पास किया। सभासद सुनील शर्मा ने ईओ को कार्यमुक्त करने वाले प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए। जबकि सभासद बिजेंद्र गुप्ता और शांतनु चौहान बैठक में नहीं पहुंचे। इसके अलावा प्रमुख प्रस्ताव शहर की ठंडी सड़क का था। बोर्ड बैठक में सभासदों ने इस सड़क का नाम बदलकर पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। अब इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा, अनुमति मिलने पर नाम परिवर्तित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीब 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव हुए पास
नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक में करीब 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। नगर पालिका परिषद के 22 निर्वाचित सभासद और दो मनोनीत सभासद निशा चौहान और आमोद दुबे ने प्रस्तावों पर रजामंदी जताई।

नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट बोर्ड बैठक में करीब 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। - मीरा गांधी, अध्यक्ष, नगर पालिका

पालिका की बजट बोर्ड बैठक के दौरान मेरा स्वास्थ्य अचानक से खराब हो गया, जिसकी वजह से मैं अवकाश लेकर उपचार के लिए चला गया था। बैठक में नीतिगत और वित्तीय निर्णय स्थायी अधिशासी अधिकारी द्वारा लिए जा सकते हैं। कार्यपालक अधिकारी को मनोनीत करने का अधिकार पालिकाध्यक्ष को नहीं हैं। - डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका

यूपी: जेलों से हटे होमगार्ड, आगरा मंडल से दो सौ हुए कार्य मुक्त, नए बंदी रक्षकों की तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed