{"_id":"5d97402a8ebc3e01506ef3bd","slug":"woman-demands-commit-self-immolation-with-four-children-to-national-women-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली, चार बच्चों संग कर लूंगीं आत्मदाह, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बोली, चार बच्चों संग कर लूंगीं आत्मदाह, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कम्प
Sat, 05 Oct 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों द्वारा छेड़छाड़ की शिकार महिला को तीन माह बाद भी न्याय नहीं मिला है। पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर बच्चों समेत आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है।
नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। तारीख पर अदालत और अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के दौरान दबंग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे रहे हैं। दबंगों के भय से महिला अपने पति और चार बच्चों सहित दिल्ली पलायन कर गई है।
ये भी पढ़ें: थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी दफ्तर पर महिला ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस के हाथ-पैर फूले
विज्ञापन
पीड़िता ने जुलाई माह में थाना सकीट में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कस्बा निवासी शफी उल आजम उर्फ मुन्ना, बाने पुत्र ख्याली और यासीन पुत्र सत्तार पर आरोप गंभीर आरोप लगाए थे।

इस प्रकरण में पीड़िता के बयान में अदालत में हो चुके हैं। महिला का आरोप है कि जब कि अदालत में बयान दर्ज कराकर वापस घर लौट रही थी तभी शफी उल आजम ने मुकदमा वापस लेने और नहीं लेने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
पीड़िता ने इसकी शिकायत एएसपी से की पर तब भी उसे कोई राहत नहीं मिली। अब हालत यह है कि दबंगों की धमकियों से पूरा परिवार घर छोड़ कर दिल्ली में जाकर रहने को मजबूर हो रही है।
धमकियों से आहत महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर चार बच्चों सहित आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है। सीएम, डीजीपी, आईजी और मानवाधिकार आयोग से भी न्याय की गुहार लगाई है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, जांच कराकर पता कराया जाएगा, आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के साथ ही महिला को न्याय दिलाया जाएगा।