फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी दफ्तर पर महिला ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस के हाथ-पैर फूले

Sat, 05 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Victim Woman attempts self-immolation at SSP office agra
महिला से कैरोसिन से भरी बोतल छीनते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पर एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां तैनात सिपाहियों ने किसी तरह महिला को बचाया। पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। 
Victim Woman attempts self-immolation at SSP office agra
पीड़ित महिला को ले जाता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के केके नगर निवासी खुश्बू यादव ने शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे एसएसपी दफ्तर के सामने खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। एसएसपी के स्टाफ ने उनसे केरोसीन छीनकर हिरासत में ले लिया। उनको दो दिन पहले पति लखन यादव ने पीटा था। उन्होंने बताया कि वह इस बात से आहत हैं कि पुलिस ने आरोपी पति को थाने में बिठाकर चाय पिलाई। उन्होंने इसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो थाने से भगा दिया।
Victim Woman attempts self-immolation at SSP office agra
पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया - फोटो : अमर उजाला
खुश्बू का मायका और ससुराल केके नगर में है। उनको शक है कि पति दूसरी शादी करना चाहता है। इस बात पर बुधवार को विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने उनको बेरहमी से पीटा। इसकी शिकायत लेकर वह रात में ही सिकंदरा थाने पहुंचीं। उनकी तहरीर पर पुलिस पति को थाने ले आई। वह थोड़ी देर बाद यह देखने के लिए पहुंचीं कि उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Victim Woman attempts self-immolation at SSP office agra
एसएसपी दफ्तर में पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मुंशी ने पति को अपनी बगल में बिठा रखा था। चाय पिलाई जा रही थी। वह हंस रहा था। इस पर वह मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगीं ताकि अफसरों को दिखा सकें। यह देख थाने के स्टाफ ने उनको वहां से भगा दिया। उनका कहना है कि पुलिस ने उनका अपमान किया।
विज्ञापन
Victim Woman attempts self-immolation at SSP office agra
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से उन्होंने एसएसपी दफ्तर के सामने जान देने की ठानी, ताकि अफसरों को थाना पुलिस की हकीकत का पता चले। उधर, पुलिस ने उनको थोड़ी देर बाद ही छोड़ दिया। सिकंदरा थाना के प्रभारी ने बताया कि खुश्बू की शिकायत पर उनके पति को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत पर छूटा है। इसकी जानकारी खुश्बू को नहीं हो पाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed