फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dead Body found in Agra

सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, लाश के पास मिले 62,230 के नए और पुराने नोट

Tue, 24 Jul 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 24 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
woman dead Body found in Agra
सड़क किनारे एक महिला की लाश मिलने से हड़ंकप मच गया। महिला के पास से 62 हजार से ज्यादा की नगदी मिली है। इनमें 9,500 रुपये के पुराने नोट थे।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। सुल्तानगंज पुलिया (हरीपर्वत) पर सोमवार सुबह सड़क पर रहकर गुजर बसर करने वाली महिला की लाश मिली। महिला के कपड़ों से 62,230 रुपये बरामद हुए। 

इनमें 9,500 रुपये के पुराने नोट थे। पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, वह भीख मांगती थी। घटना सुबह 6:30 बजे की है।
विज्ञापन


सुल्तानगंज पुलिया पर सड़क पर 45 साल की महिला कई साल से रह रही थी। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला सड़क किनारे रहती थी। वह भगवान टाकीज चौराहे तक घूमकर भीख मांगती थी। लोगों से जो मिल जाता था, उसे खा लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सोमवार को लोगों ने उसे मृत देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए महिला सिपाही को बुलाया। कपड़ों की तलाशी ली गई। कपड़ों में बनी गुप्त जेबों में से 52,730 रुपये के नए नोट और 9,500 रुपये के पुराने नोट बरामद हुए।

पुराने नोटों में एक हजार के तीन नोट और 500 के 13 नोट शामिल हैं। इसके अलावा एक पोटली में कपड़े और सड़क पर बर्तन रखे हुए मिले। पुलिस ने रकम और सामान को जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

उसके परिवार का कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है। परिजनों के बारे में जानकारी के लिए टीम लगी है। महिला के पास इतनी रकम कहां से आई? इसकी भी जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed