फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dead body found hanged in the house in agra

Agra News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Tue, 02 Aug 2022 11:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 11:41 PM IST
सार

आगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
woman dead body found hanged in the house in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के रसूलपुर इलाके में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। वह सोमवार को ही मायके आई थी। परिजनों ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


सराय ख्वाजा स्थित रसूलपुर निवासी निशा की शादी 11 नवंबर 2021 को पड़ोस में रहने वाले नईम के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि निशा को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। वह सोमवार शाम को मायके आई थी। बाद में निशा का शव घर में कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने नईम पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को परिजनों ने शव घर पहुंचने पर खेरिया मोड़ पर जाम लगा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि परिजनों ने समझाकर शांत किया। पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed