फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Cop Die Due To Dengue Fever Posted In Khurja Treatment At Agra Hospital

पुलिस विभाग में डेंगू का प्रकोप: आगरा में दो दिन में दो सिपाहियों की मौत, 25 पुलिसकर्मी बीमार

Sat, 16 Oct 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 16 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

आगरा के पुलिस विभाग में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां दो दिनों में डेंगू से दो सिपाहियों की मौत हो गई। इनमें एक महिला सिपाही शामिल है। 25 से अधिक पुलिसकर्मी बीमार है। इनमें 23 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 

विज्ञापन
Woman Cop Die Due To Dengue Fever Posted In Khurja Treatment At Agra Hospital
महिला सिपाही प्रेमलता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डेंगू का कहर अब खाकी वालों पर भी बरसने लगा है। गुरुवार को थाना एत्माद्दौला के सिपाही सोनू कुमार की मौत के 24 घंटे के अंदर ही शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के खुर्जा में तैनात महिला सिपाही प्रेमलता (41) की मौत हो गई। उन्हें एत्माद्दौला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


आगरा के 25 पुलिसकर्मी और बीमार हैं। इनमें से 23 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। यह सभी छुट्टी पर हैं। इनमें से कुछ निजी अस्पताल तो कुछ घर में ही रहकर उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


संबंधित खबर...आगरा: डेंगू से थाना एत्माद्दौला के सिपाही की हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि 25 पुलिसकर्मी बीमार हैं। इनमें 23 में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो पुलिसकर्मी बुखार से पीड़ित हैं। इन सभी को छुट्टी दी गई है। गंभीर मरीजों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि सामान्य मरीज घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं। 

इसके अलावा पुलिसकर्मियों के परिवार भी डेंगू की चपेट में आए हैं। ऐसे में थाना, चौकी और आवासीय परिसर में फॉगिंग कराई जा रही है। साफ-सफाई के लिए भी निर्देशित किया गया है। बीमार पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन ली जा रही है। पुलिसकर्मियों को छुट्टी वो खुद ही दे रहे हैं।

खुर्जा जंक्शन पर तैनात थीं सिपाही प्रेमलता
सिपाही प्रेमलता मथुरा के रोशन विहार स्थित लक्ष्मी नगर की रहने वाली थीं। उनका मायका हाथरस के गांव सूरजपुर लखन में है। उनके पति अजय कुमार भी सिपाही हैं। वह बुलंदशहर पीआरवी पर तैनात हैं। 

अजय कुमार ने बताया कि पत्नी वर्ष 2016 बैच की सिपाही थीं। उनके दो बच्चे हैं। इनमें तीन साल का बेटा और छोटा पांच महीने का बेटा है। प्रेमलता खुर्जा जंक्शन पर तैनात थीं। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उनको डेंगू की पुष्टि हुई। 

इस पर मथुरा के अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां से गुरुवार को एत्माद्दौला स्थित अस्पताल में लेकर आए थे। शुक्रवार सुबह डाक्टर ने उनकी मौत की जानकारी दी। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि महिला सिपाही प्रेमलता डेंगू से पीड़ित थीं। उनकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed