फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Constable Death Due To Dengue Agra News

आगरा: डेंगू से थाना एत्माद्दौला के सिपाही की हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Thu, 14 Oct 2021 12:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Oct 2021 12:09 PM IST
सार

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है कि सिपाही को डेंगू हो गया था। अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। सिपाही का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Up Police Constable Death Due To Dengue Agra News
आगरा: डेंगू से मृत सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डेंगू से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। देहात क्षेत्रों के साथ-साथ शहर में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को आगरा पुलिस के सिपाही की डेंगू के कारण मौत हो गई। पुलिस महकमे में सिपाही की मौत के बाद शोक की लहर है।

विज्ञापन

अलीगढ़ का निवासी था सिपाही
बताया गया है कि आगरा के थाना एत्माद्दौला में नियुक्त सिपाही सोनू कुमार ( 28 वर्ष) पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम गिडौरा, थाना गोंडा, अलीगढ़ की डेंगू होने के कारण तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उन्हें बुधवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। मगर, तबीयत ज्यादा गंभीर होने के कारण अस्पताल के चिकित्सकों ने सोनू कुमार को दिल्ली के लिए उपचार के लिए रेफर किया गया था। दिल्ली ले जाते समय रास्ते मे एंबुलेंस के डाक्टर ने गुरुवार को सुबह सिपाही को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर भी डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है कि सिपाही को डेंगू हो गया था। अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। सिपाही का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
विज्ञापन


आगरा के 14 मरीजों समेत 18 में डेंगू मिला
एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से आगरा के सबसे ज्यादा 14 मरीज हैं। अब आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या 314 हो गई है। इनमें से 199 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में डेंगू के 14 नए मरीज मिले हैं। इनकी हालत ठीक है। इलाज चल रहा है। डेंगू से एक मरीज की अभी तक मौत हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी डेंगू वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 11 की रिपोर्ट में डेंगू मिला है, इसमें नौ वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। आगरा के सात मरीज हैं। फिरोजाबाद, इटावा, एटा और अलीगढ़ का एक-एक मरीज है। तीन बच्चों समेत सात मरीज ठीक हो गए हैं, जिनको डिस्चार्ज कर दिया है। दो बच्चों समेत सात नए मरीज भर्ती किए हैं।


सतर्कता: आगरा जिला प्रशासन ने 10 महीने में तीसरी बार बढ़ाया प्रतिबंध, 16 दिसंबर धारा 144 लागू, ये गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed