फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman burnt alive after bike caught fire due to electric wire falling in mathura

मथुरा में दर्दनाक हादसा: बिजली का तार गिरने से बाइक में लगी आग, पत्नी जिंदा जली, पति की हालत गंभीर

Thu, 14 Apr 2022 01:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 01:41 PM IST
सार

मथुरा के छाता क्षेत्र में बुधवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया।  

विज्ञापन
woman burnt alive after bike caught fire due to electric wire falling in mathura
महिला की जलकर हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र में बुधवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। विद्युत तार गिरने से बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


गांव तिरौली निवासी गिरिराज बुधवार को बाइक पर पत्नी गुड्डी के साथ तरौली-पसौली मार्ग से जा रहे थे। तभी विद्युत तार टूटकर गिर गया, जिससे बाइक में आग लग गई। हादसे में गुड्डी की जलकर मौत हो गई। गिरिराज गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


विद्युत सप्लाई को बंद कराया गया। गिरिराज को बाइक से अलग किया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। परिजन भी आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने हादसे के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गमी में जा रहे थे पति-पत्नी 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर विद्युत तार गिरते ही दंपती के शरीर में आग लग गई। गुड्डी बुरी तरह तड़प रही थी। विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद दोनों को अलग किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। दोनों गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

विद्युत निगम को बताया जिम्मेदार
तेज गर्मी पढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। खेतों में आग लगने के बाद छाता में हुई इस हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे का जिम्मेदार विद्युत निगम है। काफी समय से जर्जर विद्युत तारों को नहीं बदला गया है।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घटना बेहद दर्दनाक है। इसमें पीड़ित को मुआवजा और अन्य जो भी राहत मिलेगी वह दिलाई जाएगी। इसके प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed