फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten up in a dispute over water in the courtyard

Agra News: आंगन में पानी जाने के विवाद में महिला की पिटाई

Sat, 26 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up in a dispute over water in the courtyard
आंगन में पानी जाने के विवाद में महिला की पिटाई
विज्ञापन



मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव गढिया वनिगवां निवासी मैनाज बेगम ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी जगह पर मिट्टी डलवा कर भराव कराया है। बरसात का पानी दीवान अली के आंगन में चला गया। इसी बात को लेकर 24 अगस्त की शाम उसके साथ गाली गलौज की गई। दीवान अली, मुमताज अली, सद्दाम अली, सलमान अली ने उसकी पिटाई की। उसे ईंट पत्थर मारे। जिसके चलते वह घायल हो गई। उसे धमकी दी कि अगर रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद



जेठानी ने गिराया टिनशेड

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला जुला निवासी रीना ने तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को जेठानी भूरी अपनी पुत्री मोनिका और नामिका के साथ घर में आई और गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। टीनशेड को गिरा दिया। जिस कारण भूसा खराब हो गया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन




लाठी-डंडे से की पिटाई

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला गुसाई निवासी शोभाराम ने बताया कि गांव का रसूखदार राजेश व उसकी पुत्रियों उनकी जगह पर घूरा डालती हैं। वह लोग जगह पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उसकी बाउंड्री बनी हुई है और गेट भी लगा हुआ है। शुक्रवार को जब इन लोगों को रोका तो सभी ने लाठी डंडा से उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




मां-बेटे को पीटकर किया घायल

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी समीम ने पुलिस को बताया कि गांव के इदरीश, इंताक खान, नेकसे और आशू बरसात का पानी उसकी जगह में काट देते हैं। 23 अगस्त को भी उक्त लोगों ने ऐसा ही किया। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से पीटा। बचाने आई मां नूरबानों को भी पीटा गया। इस दौरान मा के कुंडल भी कहीं गिर गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed