फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten inside house over land dispute

Agra News: जमीन के विवाद में महिला को घर में घुसकर पीटा

Sat, 02 Mar 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten inside house over land dispute
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव में शुक्रवार की रात घर में अकेली महिला को कुछ लोगों ने लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला ने बताया कि आरोपी उसके खेत पर कब्जा करना चाहता है। पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव निवासी ज्ञान देवी के पति अखिलेश कुमार जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते हैं। गांव स्थित घर में ज्ञानदेवी अपने बच्चों के साथ रहती हैं। परिवार का ही एक सदस्य उनके हिस्से की जमीन पर भी कब्जा करना चाहता है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ वहां आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी अपने साथी के सहयोग से महिला को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लेाग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed