{"_id":"659665cab01abe75670edc06","slug":"woman-attempts-self-immolation-outside-dcp-office-in-agra-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार... पत्नी ने डीसीपी ऑफिस के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास, मारपीट का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार... पत्नी ने डीसीपी ऑफिस के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास, मारपीट का है मामला
Thu, 04 Jan 2024 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:03 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया तो पत्नी ने डीसीपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। पूरा मामला मारपीट का है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी ऑफिस के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने पर महिला को पकड़ कर ले जाती पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर को एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ज्वलनशील केमिकल की बोतल को छीन लिया। महिला मारपीट के मामले में पति की गिरफ्तारी से परेशान थी।
विज्ञापन
घटना दोपहर 1:30 बजे की है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सदर क्षेत्र के रहने वाले सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर पड़ोसी ने मारपीट का आरोप लगाया था। शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। पुलिस के पकड़ऩे पर पत्नी तुलसा देवी आई थी। वह एक बोतल में ज्वलनशील केमिकल लाई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: इस जिले में कनाडा से लौटा युवक कोरोना संक्रमित, बहन का भी लिया गया नमूना; रडार पर विदेश यात्रा करने वाले
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर आकर बोतल खोलकर अपने ऊपर केमिकल डाल रही थी। तभी उसे पुलिसकर्मियों ने देख लिया। दौड़कर उन्हें पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद समझाकर शांत कर दिया। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब डीसीपी आफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया गया। पूर्व में भी कई लोग आत्मदाह की कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन