फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona report of youth who returned to his home in Agra from Canada has come positive

UP: इस जिले में कनाडा से लौटा युवक कोरोना संक्रमित, बहन का भी लिया गया नमूना; रडार पर विदेश यात्रा करने वाले

Thu, 04 Jan 2024 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 01:01 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में कनाडा से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी बहन का भी नमूना लिया गया है। अब विदेश यात्रा करने वाले लोग स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं। 

विज्ञापन
Corona report of youth who returned to his home in Agra from Canada has come positive
corona positive

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कनाडा से अपने घर दिल्ली गेट आए युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बहन का भी नमूना जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि रिपोर्ट नहीं आई है। दोनों भाई-बहन होम आइसोलेशन में हैं। वर्क फ्रॉम होम से सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली गेट सिविल लाइंस निवासी युवक की उम्र 32 साल है। 27 दिसंबर को यह छुट्टियों पर घर आए हैं। जुकाम-खांसी की शिकायत पर दो जनवरी को हरीपर्वत के एक लैब में जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


बड़ी बहन (37) भी साथ थी। यह गुरुग्राम में निजी कंपनी में कार्य करती है। इन्हें कोई परेशानी नहीं है लेकिन जांच के लिए नमूना दिया है। अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। ये कोरोना वायरस की पहली लहर में भी संक्रमित हो चुके हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश यात्रा करने वाले रडार पर, देनी होगी सूचना

कोरोना वायरस के पांच मरीज मिल चुके हैं, इसमें से तीन विदेश यात्रा करने वाले रहे। ऐसे में विदेश यात्रा करने वाले लोग स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं। ऐसे यात्रियों को नियंत्रण कक्ष में सूचना देगी होगी। दिल्ली और आगरा एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी मेल किया जा रहा है।



सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 14 दिन में विदेश यात्रा पर गए या लौटकर आए लोगों को 9458569043 और 8791393336 नंबर पर जानकारी देनी होगी। सूचना पर टीम घर जाकर स्क्रीनिंग करते हुए कोरोना वायरस की जांच करेगी। उनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर उनकी भी जांच कराई जाएगी। विदेश यात्रा करने वाले आगरा के लोगों की जानकारी देने के लिए आगरा और दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी मेल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed