Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman arrested Filed a fake case of Misdeed then asked for two lakhs

UP: महिला ने युवक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, खुलासे ने मचा दी खलबली; पहले भी कइयों संग ऐसा ही किया

Tue, 10 Jun 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Jun 2025 09:03 AM IST
सार

सिकंदरा पुलिस ने एटा की महिला को फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा लिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजा है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
woman arrested Filed a fake case of Misdeed then asked for two lakhs
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने एक युवक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एटा की एक महिला को जेल भेजा है। आरोप है कि पूर्व में महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। केस में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई। बाद में महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ था। उसका साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

एटा की रहने वाली महिला ने अप्रैल 2024 में योगेंद्र सिंह के खिलाफ थाना सिकंदरा में जहरखुरानी, जान से मारने की धमकी, सामूहिक दुष्कर्म और रंगदारी की धारा में केस दर्ज कराया था। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि विवेचना में साक्ष्य जुटाए गए। इस पर महिला के लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। इस आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई।

ये भी पढ़ें -  आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, योगेंद्र के परिवार के यदुवेंद्र सिंह ने महिला और उसके दोस्त नितिन उर्फ पंकज उपाध्याय पर रंगदारी मांगने की धारा में केस दर्ज कराया। इसकी पुलिस ने विवेचना की। शहजहांपुर निवासी यदुवेंद्र का कहना था कि भतीजा योगेंद्र वर्ष 2021 में एटा डायट में बीटीसी कर रहा था। वह एक मकान में किराये पर रहता था। उसी मकान में महिला भी रहा करती थी।

 
विज्ञापन

वह अक्सर योगेंद्र से मदद के नाम पर रुपये मांगकर ले जाती थी। बाद में वह लाखों की मांग करने लगी। वह वो नहीं दे सका। इस पर उसने जेल भिजवाने की धमकी दी। महिला की मदद उसका दोस्त नितिन किया करता था। वह दो लाख रुपये मांग रहे थे। पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर महिला और उसके दोस्त को आरोपी बनाया। दोनों के गैर जमानती वारंट जारी हो गए। मगर, वो पकड़े नहीं जा सके। महिला सिकंदरा के बजरंग नगर में रह रही थी। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका हुई खारिज


 

पूर्व में भी पकड़ी गई है महिला
पुलिस को पता चला कि महिला पूर्व में भी कई लोगों के खिलाफ एटा में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के केस दर्ज करा चुकी है। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई थी। इन्हें साक्ष्य के रूप में केस में शामिल किया गया है। उधर, शहर में पूर्व में भी दुष्कर्म के आरोप लगाकर युवकों को फंसाने के मामले पकड़े जा चुके हैं। उनमें भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed