फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman arrested along with husband for honey trap in Agra

Agra News: हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला पति सहित गिरफ्तार, फोन पर मीठी-मीठी बातें कर फंसाती थी जाल में

Wed, 21 Dec 2022 07:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। ये दोनों व्यापारियों को हनी ट्रैप कर रुकम वसूलते थे। इस गैंग ने जगनेर के व्यापारी को जाल में फंसाया था। 

विज्ञापन
Woman arrested along with husband for honey trap in Agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में हनी ट्रैप में फंसा कर लूटने वाले गैंग की महिला को पुलिस ने पति सहित गिरफ्तार किया है। महिला गैंग के सदस्यों के कहने पर फोन पर बात कर व्यापारियों को जाल में फंसाकर अपने पास बुलाती थी। इसके बाद सदस्य फोटो खींचकर ब्लैकमेल करते थे। महिला ने पुलिस की पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसने कई लोगों को फंसाया है। एक और गैंग का पीड़ित व्यक्ति सामने आया है। उससे तहरीर मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन


एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को एक व्यापारी ने थाना जगनेर में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी से घर लौटते समय रूपेंद्र, मनीष पहलवान और भूपेंद्र शर्मा ने रोक लिया था। उन्हें बेहोश करके एक महिला के साथ अश्लील फोटो खींच लिए। बदनाम करने का भय दिखा कर पांच लाख की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन

अपने मोबाइल का नहीं करती थी इस्तेमाल

पुलिस की विवेचना में सामने आया कि गैंग में एक महिला भी शामिल है, जो व्यापारियों से फोन पर मीठी-मीठी बातें करती। उन्हें अपने पास मिलने के लिए बुलाती थी। गैंग के सदस्य व्यापारियों के महिला के साथ फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते थे। महिला की पहचान धौलपुर के बसेड़ी निवासी पूजा पत्नी विद्या राम के रूप में हुई। पुलिस ने पूजा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पति के कहने पर ही वह गैंग के साथ काम कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला का पति करता है मजदूरी 

गैंग के सदस्य व्यापारियों से बात करते थे। एक नंबर देते थे। पूजा उनसे फोन पर बात कर मिलने के लिए बुलाती थी। पूर्व में जेल भेजे गए आरोपी रुपये लेते थे। उसमें से कुछ हिस्सा पूजा को मिलता था। महिला ने पूछताछ में बताया कि भूपेंद्र, मनीष और भूपेंद्र के मोबाइल से ही बात करती थी। वही रुपये लेते थे। इसके बाद उसे हिस्सा देते थे। इससे ज्यादा महिला ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि पुलिस विवेचना कर रही है। पूजा की उम्र 30 से 32 साल है, जबकि उसका पति अधिक उम्र का है। वह मजदूरी करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed