फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman and man found unconscious in hotel admitted to hospital

आगरा: होटल में बेहोश मिले महिला और पुरुष, अस्पताल में कराया भर्ती, कारण जानने में जुटी पुलिस

Fri, 31 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है और परिजनों को सूचित किया है। वहीं विषाक्त पदार्थ का सेवन किन कारणों में किया है ये पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Woman and man found unconscious in hotel admitted to hospital
आगरा: गेस्ट हाउस में छानबीन के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सिकंदरा स्थित आगरा गेस्ट हाउस के कमरे में गुरुवार शाम को महिला और पुरुष बेहोश मिले। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पहचान देवरी रोड निवासी मोहम्मद असलम (52) और नामनेर निवासी महिला बॉबी (50) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आराम करने के लिए होटल में कमरा लिया था। विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एक घंटे के लिए मांगा था कमरा
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शाम तकरीबन सात बजे आगरा गेस्ट हाउस के संचालक ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि गेस्ट हाउस में दोपहर तीन बजे महिला और पुरुष आए थे। उन्होंने बताया कि एक घंटे के लिए कमरा चाहिए। उन्हें चिरागी चढ़ाने शेरजंग दरगाह जाना है। शाम तकरीबन साढ़े ढह बजे तक वो बाहर नहीं आए तो कर्मचारियों को शक हो गया। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को बताया।

विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला
गेस्ट हाउस के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। दोनों कमरे में बेड पर पड़े हुए थे। इस पर पुलिस उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची। कमरे में दोनों के मोबाइल और बैग मिला। बैग में कॉस्मेटिक का सामान रखा हुआ था। वहीं एक शीशी भी मिली, जिसमें सफेद पाउडर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीशी में मिला नमक 
सीओ हरीपर्वत लखन कुमार ने बताया कि कमरे में एक शीशी मिली थी। उसमें सफेद रंग का पाउडर था। आशंका थी कि शीशी में विषाक्त पदार्थ है। डॉक्टर ने उसे चेक किया तो उसमें नमक निकला। हालांकि आशंका है कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाया है। उनकी हालत गंभीर है। बोलने की भी स्थिति में नहीं हैं। होश में आने पर पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।

होटल में दी थी आईडी
पुलिस ने बताया कि होटल में मोहम्मद असलम खान ने अपना आधार कार्ड आईडी के रूप में दिया था, जबकि महिला बॉबी ने वोटर कार्ड लगाया था। दोनों के मोबाइल पर कॉल आ रहे थे। पुलिस ने बात की। घरवालों को यही बताया कि दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। इस पर परिजन रात में आ गए। पुलिस का कहना है कि सबसे पहले बॉबी के घरवाले आए। उन्होंने बताया कि नामनेर के रहने वाले हैं। मोहम्मद असलम उनके परिचित हैं। बाबी उन्हें भाई मानती हैं। वहीं मोहम्मद असलम के घरवाले बाद में आए। उनका कहना था कि असलम कार मैकेनिक हैं। बाबी कौन हैं? यह नहीं बता सके। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed