फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Alleges Sexual Exploitation on Promise of Marriage Abandoned After Pregnancy

विधवा से प्यार: ऑटो चालक ने की खूब मोहब्बत, गर्भवती होते ही कर दिया ऐसा कृत्य; जीते जी मर गई वो

Wed, 15 Jul 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 09:30 AM IST
सार

पति की मौत के बाद नौकरी कर रही महिला की पहचान मोहल्ले के एक ऑटो चालक से हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और शादी का वादा कर लंबे समय तक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने साथ छोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman Alleges Sexual Exploitation on Promise of Marriage Abandoned After Pregnancy
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पति की मौत के बाद बिजलीघर के नजदीक स्थित कपड़ों के शोरूम में नौकरी कर रही ताजगंज निवासी तीन बच्चों की मां दुकान आने-जाने के दौरान मोहल्ले के ऑटो चालक से संपर्क में आ गई। मौका पाकर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
विज्ञापन



महिला गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए जोर दिया। आनाकानी करने पर महिला ने पुलिस से ऑटो चालक की शिकायत कर दी। कार्रवाई से बचने के लिए चालक ने मंदिर में ले जाकर गले में वरमाला डाल दपिर महिला को साथ नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: तीन दिन से तलाश, बंद मोबाइल और फिर नाले में मिला शव; सुरक्षाकर्मी की मौत बनी पहेली


महिला ने दोबारा शिकायत की तो पुलिस ने मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाना प्रभारी ताजगंज को मामले की जांच दी गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -   UP: 'दिल में बाबर, मुंह में राम...', मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed