फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Poster War Against Akhilesh and Mulayam Sparks Political Row  Mathura

UP: 'दिल में बाबर, मुंह में राम...', मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून

Tue, 14 Jul 2026 11:53 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 11:53 AM IST
सार

मथुरा-वृंदावन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पोस्टरों पर लिखे नारों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। सपा नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Poster War Against Akhilesh and Mulayam Sparks Political Row  Mathura
विवादित पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव व उनके पिता मुलायम सिंह के खिलाफ सोमवार रात से पोस्टर वॉर शुरू हो गई। शहर में कई स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टरों में दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ दिल में बाबर, मुंह में राम...जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखे गए। सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की तहरीर पर थाना हाइवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


सपा नेताओं का आरोप है कि पोस्टरों के माध्यम से न केवल पार्टी नेतृत्व की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया, बल्कि जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर धार्मिक वैमनस्य फैलाने की भी साजिश रची गई। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह गोवर्धन चौराहे के निकट, एफसीआई गोदाम के निकट और गोवर्धन रोड पर लगभग पांच स्थानों पर विवादित होर्डिंग और बैनर हटवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर सपा समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया गया। मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी हाईवे थाने पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में कहा गया कि इस तरह की हरकतों से जनपद की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, इसलिए दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और इस प्रकार की राजनीति को कतई स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व माहौल खराब करने के उद्देश्य से इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। पार्टी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। तहरीर देने वालों में प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, राजेंद्र सिकरवार, पूर्व महानगर महासचिव रवि यादव, संगम यादव, मयंक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र सिंह, देवकीनंदन कश्यप, मनीष आजाद समेत अन्य शामिल रहे। इधर, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।

नगर निगम देगा जवाब, किसने लगाए पोस्टर
एसपी सिटी ने कहा कि शहर के किसी भी होर्डिंग पोल पर बैनर व पोस्टर लगाने की अनुमति नगर निगम से मिलती है। इसलिए नगर निगम से भी पूछा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके पिता मुलायम सिंह के खिलाफ लगाए गए पोस्टर व बैनर लगाने के लिए किससे अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed