फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sikandra to Host Grand Janakpurimahotsav Inspired by Nepal’s Janak Mahal

जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक

Wed, 15 Jul 2026 08:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 08:50 AM IST
सार

भावना एस्टेट में होने वाले जनकपुरी महोत्सव में राम-सीता विवाह की पौराणिक गाथा को जीवंत किया जाएगा। जनक महल की तर्ज पर बनने वाले भव्य परिसर में मिथिला संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक संदेशों से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजकों के अनुसार श्रद्धालुओं को यहां भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Sikandra to Host Grand Janakpurimahotsav Inspired by Nepal’s Janak Mahal
जनकपुरी महोत्सव 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग की स्मृतियों को जीवंत करने के लिए इस बार जनकपुरी महोत्सव सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में होगा। पहली बार सजने वाली जनकपुरी में नेपाल के जनकपुर स्थित जनक महल की तर्ज पर जनक महल की तरह सजाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: 14 दिन के विश्राम के बाद नवयौवन रूप में प्रकट हुए भगवान जगन्नाथ, सतरंगी श्रृंगार के दर्शन को उमड़े भक्त
विज्ञापन




 

कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट निवासी संजय गोयल ने बताया कि प्रयास है कि जनकपुरी में आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव हो, जैसे वे स्वयं जनकपुर की धार्मिक नगरी में पहुंच गए हों। जनक महल कावेरी कौस्तुभ के पीछे करीब 5,000 वर्गगज क्षेत्र में जनक महल का भव्य स्वरूप तैयार किया जाएगा। यहां राम-सीता विवाह की परंपराओं, मिथिला संस्कृति और धार्मिक प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। जल्द ही जनकपुरी महोत्सव समिति का भी गठन करेंगे। वर्तमान में नेपाल के जनक महल थीम पर चर्चाएं हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: देसी घी खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर, पूजा वाले और खाने वाले घी की कीमतों में क्यों है इतना फर्क?


 

तीन साल से सिकंदरा में जनकपुरी का कर रहे प्रयास
गणपति किंग्स काउंटी निवासी मनोज बंसल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से भावना एस्टेट में जनकपुरी आयोजन के प्रयास किए जा रहे थे। इस बार तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई थीं, जिसके चलते पहली बार भावना एस्टेट में जनकपुरी सजने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां भी सजाई जाएंगी। इसके साथ ही आगरा के प्रमुख शिवालयों और भैरव मंदिरों की थीम पर भी विशेष प्रस्तुति तैयार की जाएगी। जनकपुरी महोत्सव केवल सजावट नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम और माता सीता के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का उत्सव होगा। यहां श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें -  UP: 'घुटनों पर माफी मांगें, नहीं तो जान दे दूंगी', पति के अपमान पर फूटा पत्नी का दर्द; बोलीं- वो फौजी भी हैं


 
विज्ञापन

मांगे के सुझाव, क्या विकास के कार्य कराएं
जनकपुरी भावना एस्टेट में सजने के साथ ही विकास के भी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए इसी हफ्ते सभी सोसाइटी से सुझाव लिए जाएंगे कि किस क्षेत्र में क्या काम कराने हैं। अगले हफ्ते से काम शुरू करा दिए जाएंगे, जिससे बारिश शुरू होने से सड़कों की मरम्मत कराने से लेकर नाले की सफाई तक के कार्य पूर्ण हो जाएं।

ये भी पढ़ें -   UP: 1.98 करोड़ रुपये के लिए दिन-रात कर दी एक, छह महीने तक मोबाइल पर किया ये काम; इस तरह खाते से उड़ाई रकम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed