फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Accuses Brother-in-law of Attempted misdeed After Returning to In-Laws House in Agra

UP: देवर ने भाभी के साथ ये क्या किया, आधी रात को घर में मच गई चीख-पुकार; पति भी कुछ न कर सका

Thu, 07 May 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 07 May 2026 10:11 AM IST
सार

न्यायालय के आदेश पर ससुराल पहुंची विवाहिता ने देवर पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Woman Accuses Brother-in-law of Attempted misdeed After Returning to In-Laws House in Agra
देवर-भाभी सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पति से विवाद के बाद न्यायालय के आदेश पर ससुराल लौटी एक विवाहिता ने अपने ही देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना ने ससुराल में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

नाई की मंडी इलाके की रहने वाली विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह ताजगंज क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगे और इसी बात को लेकर उन्होंने विवाहिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद, विवाहिता ने न्यायालय में घरेलू हिंसा और भरण-पोषण के लिए वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए विवाहिता को प्रतिमाह 2500 रुपये भरण-पोषण देने और उसे अपनी साझी गृहस्थी में रहने की अनुमति दी थी। इसी आदेश के अनुपालन में, 23 अप्रैल की दोपहर पुलिस विवाहिता को उसके ससुराल छोड़कर आई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसी रात जब वह अपने कमरे में थी, तब उसका देवर वहां घुस आया। आरोप है कि देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच, विवाहिता के पति के विरोध करने पर देवर ने पीड़िता और उसके पति दोनों के साथ मारपीट की। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया है कि देवर ने उसका गला दबाया और उसके सिर के बाल भी उखाड़ दिए।

जान बचाकर भागी विवाहिता ने शोर मचाया, जिसके बाद सास और जेठ मौके पर पहुंचे। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद शुरू में उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंततः, पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed