फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman absconded with her boyfriend on third day of marriage in firozabad

फिरोजाबाद: शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया ऐसा कदम, शिकायत लेकर ससुर पहुंचा थाने

Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
सार

युवती की शादी 20 जून को हुई। 23 जून को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। ससुरालीजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसके बाद उसने चिकित्सीय परीक्षण के दौरान भागने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Woman absconded with her boyfriend on third day of marriage in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद में शादी के तीसरे दिन ससुराल से नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। ससुर की तहरीर पर उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नवविवाहिता को बरामद कर लिया है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। वहीं उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह उत्तर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के साथ 20 जून को किया था। 21 जून को उसकी पुत्री विदा होकर ससुराल पहुंची थी। 23 जून की सुबह करीब चार बजे वह सोने-चांदी के आभूषण लेकर अपने प्रेमी मनोज के साथ भाग गई। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी ने सरेआम पति और उसके दोस्त को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


नवविवाहिता के ससुर ने उत्तर थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। प्रेमी मनोज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। 23 जून की शाम पुलिस ने नवविवाहिता को बरामद कर लिया। 

पुलिस अभिरक्षा से प्रेमी के साथ भागने का प्रयास
गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे कोतवाली उत्तर में तैनात पीआरडी महिला जवान अनीता विवाहिता का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां उसका प्रेमी अपने साथी के साथ पहले से मौजूद था। 

नवविवाहिता ने इस बीच मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया। वह महिला पीआरडी जवान को धक्का मार भाग निकली। नवविवाहिता को फरार होता देख महिला जवान ने शोर मचाया। लोगों की मदद से उसको को पकड़ा गया। 

कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया था। इस दौरान महिला पीआरडी जवान के साथ अभद्रता भी की। पीआरडी जवान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed