फिरोजाबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी ने सरेआम पति और उसके दोस्त को चप्पलों से पीटा
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे में गुरुवार दोपहर को पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए सरेआम उसे चप्पलों से पीटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे में पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पत्नी अपने भाई, भाभी और अन्य महिलाओं के साथ पति की दुकान पर पहुंच गई। पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पति का दोस्त बचाने आया तो उसे भी जमकर पीटा।
महिलाओं द्वारा चप्पलों से युवक और उसके दोस्त को पिटता देख भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पति, पत्नी समेत चार लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी। सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
मामला गुरुवार दोपहर एक बजे का है। नगर पालिका के सामने जनसेवा केंद्र संचालित करने वाला युवक ब्रजमोहन का पत्नी घिरजेश से आठ साल से विवाद चल रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ भरण पोषण का मुकदमा भी न्यायालय में दर्ज करा रखा है।
'लॉकडाउन में रचाई दूसरी शादी'
आरोप है कि ब्रजमोहन ने लॉकडाउन में पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली। जब इसकी जानकारी घिरजेश को हुई तो उसने गुरुवार को अपने भाई करन कुमार निवासी नगला भाट थाना मक्खनपुर, भाभी संध्या व चार अन्य लोगों के साथ ब्रजमोहन की दुकान पर पहुंची।
इन लोगों ब्रजमोहन की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं द्वारा युवक की पिटाई देख भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान ब्रजमोहन के दोस्त ने हस्तक्षेप किया तो महिलाओं ने उसको भी चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
संबंधित खबर- मथुरा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी को दूसरी मंजिल से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी, वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रज मोहन, उसकी पत्नी घिरजेश, साले करन और संध्या को पकड़ कर थाने लाई। चौकी इंचार्ज मोहम्मद खालिद ने बताया कि चारों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।