फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Withdraw money from woman bank account by changing ATM card in agra

आगरा: युवकों ने मदद का झांसा देकर बदला एटीएम कार्ड, महिला के खाते से निकाले 31500 रुपये

Mon, 01 Feb 2021 07:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Withdraw money from woman bank account by changing ATM card in agra
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहजादी मंडी स्थित एटीएम में मदद का झांसा देकर युवकों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद महिला के खाते से 31,500 रुपये निकाल लिए। मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सदर बाजार की श्री गंगाधाम कॉलोनी निवासी मीनाक्षी सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर, 2020 को शहजादी मंडी स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकाल रही थीं। पति भी साथ थे। बार-बार प्रयास के बाद भी मशीन से रुपये नहीं निकल पा रहे थे। 
विज्ञापन


इसी बीच दो युवक पीछे आकर खड़े हो गए। उन्होंने पिन नंबर देख लिया। एक युवक ने मदद के बहाने मशीन से कार्ड निकाल लिया। अपनी जीभ से लगाकर दोबारा मशीन में लगाया तो कार्ड ब्लाक होने का संदेश आया। एटीएम में सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। पति-पत्नी वापस आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन बैंक में जाकर कार्ड को ठीक कराने गए तो पता चला कि खाते से 31,500 रुपये निकाल लिए गए हैं। मीनाक्षी ने पुलिस को आशंका जताई कि एटीएम में मिले युवक ने उनकी नजर बचाकर कार्ड बदल दिया था। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। 

महिला सिपाही के खाते से निकले 20 हजार 
सदर क्षेत्र निवासी युवती कासगंज के एक थाना में तैनात हैं। अवकाश पर घर आई थीं। नौ जनवरी को सदर बाजार स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गईं। रुपये नहीं निकले। दूसरे एटीएम पर प्रयास किया लेकिन वहां से भी रकम नहीं निकली। इस पर वो वापस आ गईं। कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार में दस-दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। शिकायत पर थाना सदर में  मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed