फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   with minor girl raped by her relative

शर्मनाक! फूफा कर रहा था भतीजी से दुष्कर्म, तबीयत खराब हुई तो परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 04 Apr 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Apr 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
with minor girl raped by her relative
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में फूफा ने अपनी 14 वर्षीय भतीजी का शारीरिक शोषण किया। वह गर्भवती हो गई। कुछ महीने बाद गर्भपात होने पर घरवालों को पता चला। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मामला सितंबर, 2017 का है। फूफा भतीजी को बहाने से अपने घर ले गया था। उसके खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दी और दुष्कर्म किया। दूसरे दिन किशोरी को पता चला। 
विज्ञापन


फूफा ने धमकी देकर उसे चुप कर दिया। बाद में भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के घर लौटने पर मार्च में उसकी तबीयत खराब हो गई। पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर गए। डाक्टर ने दवाएं दीं। दवाएं खाने की वजह से किशोरी का गर्भपात हुआ तो परिजनों ने बेटी से पूछताछ की। 

मामले में किशोरी की मां ने थाना सिकंदरा में दुष्कर्म, धमकाने, पॉक्सो सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी दहशत में है। वह परिजनों से भी कुछ नहीं बोल रही है। मां उसे संभाल रही है।
 
परिजनों का कहना है कि फूफा उसे जान से मारने की धमकी देकर डरा देता था। इस कारण ही उसने कुछ भी नहीं बताया। अगर, उसकी तबीयत खराब नहीं होती तो पता भी नहीं चलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed