फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   northern bypass will start soon in Agra

Agra News: 20 दिन बाद उत्तरी बाईपास पर फर्राटा भरेंगे वाहन, एक घंटे से अधिक की दूरी मिनटों में होगी तय

Sun, 23 Nov 2025 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 23 Nov 2025 02:58 AM IST
सार

अभी लोगों को सिकंदरा, भगवान टॉकीज, वाटरवर्क्स और रामबाग से होकर खंदौली पहुंचते हैं। इसमें लोगों को 45 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसको पूरा करने में एक घंटे से अधिक समय लगता है।

विज्ञापन
northern bypass will start soon in Agra
उत्तरी बाईपास

विस्तार

आगरा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का उत्तरी बाईपास तैयार हो चुका है। हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग भी 20 दिन में पूरी हो जाएगी। अगले महीने से उत्तरी बाईपास को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे आगरा से खंदौली तक का सफर 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच उत्तरी बाईपास बन गया है। इसकी दूरी 14 किमी है। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 141 से जोड़ दिया है। इसके मध्य से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसको शिफ्ट करते हुए ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


एक शटडाउन मिल गया है, दूसरा भी अगले सप्ताह मिल जाएगा। 20 दिन में ये कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिसंबर में उत्तरी बाईपास पर वाहनों का संचालन होने लगेगा। इससे लोग 20 मिनट में खंदौली पहुंच जाएंगे। समय, ईंधन बचेगा और जाम से भी मुक्ति मिलेगी। अभी लोगों को सिकंदरा, भगवान टॉकीज, वाटरवर्क्स और रामबाग से होकर खंदौली पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लोगों को 45 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसको पूरा करने में एक घंटे से अधिक समय लगता है। लोगों को सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल और रामबाग पर जाम भी झेलना पड़ता है। उत्तरी बाईपास के बनने से लोगों को मथुरा-फरह से खदौली-सादाबाद जाने के लिए आगरा से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

हाईटेंशन लाइन से देरी, अप्रैल में होना था शुरू
उत्तरी बाईपास का शुभारंभ अप्रैल में ही होना था। उत्तरी बाईपास के बीच में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। 8 महीने से इसके शिफ्टिंग करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते उत्तरी बाईपास से शुरू नहीं हो पाया। अभी मेट्रो के लिए हाईवे पर कार्य भी चल रहा है, जिसके चलते 24 घंटे जाम के हालात रहते हैं।


रूट डायवर्जन से भी होगा बचाव
आगरा में धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन होने पर रूट डायवर्जन करना पड़ता है। आगरा से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है। उत्तर बाईपास बनने से ये समस्या भी खत्म हो जाएगी। मथुरा से राया जाने वाले रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। फिरोजाबाद, कानपुर, प्रयागराज जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed