फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Winter is becoming a problem for patients. Two heart and blood pressure patients died.

Agra News: सर्दी मरीजों के लिए बन रही आफत हार्ट और ब्लड प्रेशर के दो मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 09 Jan 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Winter is becoming a problem for patients. Two heart and blood pressure patients died.
मैनपुरी। सर्दी अस्थमा, निमोनिया, हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कतें बढ़ाती जा रही है। कड़ाके की सर्दी के बीच रोज मरीजों की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो ब्लड प्रेशर और हार्ट की दिक्कत से दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक सप्ताह की बात करें तो तीन बच्चों सहित 18 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

नई साल के आगमन के साथ ही जिले में सर्दी का प्रकोप भी बढ़ा है। लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच अस्थमा, निमोनिया, हार्ट और ब्लड प्रेशर के साथ बुखार के मरीजों की मौत हो रही है। बेवर थाना क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी दिगंबर सिंह (58) को बृहस्पतिवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी सुरेश चंद्र (65) को बृहस्पतिवार की रात ब्लड प्रेशर की दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में दर्ज रिकाॅर्ड की यदि बात की जाए तो पिछले एक सप्ताह में 18 मरीजों की मौत हुई है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। 15 मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे। तीन मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed