फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wine Botels Found In Agra District Hospital New Opd Building

आगरा: जिला अस्पताल में छलकते हैं 'जाम', नए ओपीडी भवन में मिलीं शराब की बोतलें

Fri, 08 Oct 2021 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Oct 2021 12:31 AM IST
सार

जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन के भूतल और प्रथम तल पर ओपीडी संचालित की जा रही है। जबकि द्वितीय तल पर अभी कक्ष संख्या 205 में ईएनटी की ओपीडी चल रही है। तल के बाकी कक्ष खाली पड़े हुए हैं। दोपहर में जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने कक्ष में शराब की खाली बोतलें पड़ी देखीं तो इसकी जानकारी प्रमुख अधीक्षक को दी गई।

विज्ञापन
Wine Botels Found In Agra District Hospital New Opd Building
आगरा: जिला अस्पताल में बने कमरे में मिली शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन में शराब की बोतलें मिलीं हैं। बृहस्पतिवार को सुबह भवन के दूसरे मंजिल पर स्थित कक्ष संख्या 207 में जहां शराब की खाली बोतलें मिलीं, वह कक्ष जनरल सर्जन के लिए बनाया गया है, पर अभी इसमें कोई बैठता नहीं। बोतलें किसने यहां रखी, इसकी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन

  जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन के भूतल और प्रथम तल पर ओपीडी संचालित की जा रही है। जबकि द्वितीय तल पर अभी कक्ष संख्या 205 में ईएनटी की ओपीडी चल रही है। तल के बाकी कक्ष खाली पड़े हुए हैं। दोपहर में जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने कक्ष में शराब की खाली बोतलें पड़ी देखीं तो इसकी जानकारी प्रमुख अधीक्षक को दी गई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल का कहना है कि भवन का अभी हस्तांतरण नहीं हुआ है। परिसर शाम को खाली हो जाता है। बाहरी लोग भी आ जाते हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


इससे पहले बीयर की केन मिली थी 
आगरा। जिला अस्पताल के नए ओपीडी परिसर में इसके पहले भी बीयर की खाली केन पड़ी हुई थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी जांच कराई गई थी। बाहरी लोगों की ओर से परिसर में बीयर पीने की रिपोर्ट दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘यहां इतनी गंदगी है, कैसे मिल रहा पुरस्कार’ 
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी व अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। अधिकारियों से सवाल पूछा कि यहां इतनी गंदगी है, मच्छर पनप रहे हैं, तीन वर्ष से कायाकल्प के तहत पुरस्कार कैसे मिल रहा है?

पर्यवेक्षक डॉ. एसके पालीवाल के निर्देशन में टीम ने निरीक्षण किया। वार्ड के शौचालयों में बने टैंक में मच्छर पनपने पर नाराजगी जताई। कहा कि डेंगू फैला हुआ, इसके बाद भी टैंक का पानी न बदला जाना जिला प्रशासन की लापरवाही है। ऑपरेशन थिएटर में टीम ने चिकित्सक और टेक्नीशियन से उपकरणों और बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के संबंध में जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे सके। पैथोलाजी लैब में गंदगी मिली और भीड़ भी ज्यादा थी। निरीक्षण के बाद टीम ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल के साथ बैठक की। निरीक्षण में मिली गंदगी और अव्यवस्था पर चर्चा की। टीम में डॉ. राजन प्रसाद, डॉ. संदीप दीक्षित शामिल थे।

आगरा: जाम की समस्या खत्म करने के लिए एक्शन प्लान तैयार, आईजी ने चिन्हित किए 10 चौराहे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed