{"_id":"4853ebbe329275ed2621e12c1a3f006b","slug":"will-the-six-lane-nh-2-etawah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा तक सिक्स लेन होगा एनएच-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा तक सिक्स लेन होगा एनएच-2
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार के न चाहते हुए भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) नेशनल हाईवे-दो को इटावा तक सिक्स लेन करने की तैयारी में है। इसके लिए न सिर्फ जमीन अधिग्रहण का काम जोरों है, बल्कि टेंडर प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। इसके लिए यमुना पर दो अतिरिक्त पुल बनाए जाने हैं।
बता दें कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने एनएच-दो (आगरा-कानपुर हाईवे) को दिल्ली से आगरा तक ही सिक्स लेन करने की घोषणा की थी। तर्क था कि सरकार आगरा और लखनऊ के बीच पहले ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को हरी झंडी दे चुकी है। ऐसे में आगरा से इटावा तक एनएच-दो को सिक्स लेन करने की जरूरत नहीं है। मगर, एनएचएआई राज्य सरकार की इस घोषणा से इतर एनएच-दो को इटावा तक सिक्स लेन करने की तैयारी कर चुका है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए वह यमुनापार से इटावा के बीच लगभग 50 फीसदी भूमि का अधिग्रहण भी कर चुका है।
एनएचएआई का कहना है कि राज्य सरकार ने काफी देर बाद सिक्स लेन के प्रस्ताव में संशोधन का प्रस्ताव रखा। मार्च में टेंडर निकाले जा चुके हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अब राज्य सरकार के पीछे हटने से कुछ नहीं होगा क्योंकि एनएचएआई और राज्य सरकार के बीच एनएच-दो को दिल्ली से इटावा तक सिक्स लेन के प्रस्ताव पर एग्रीमेंट हो चुका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रस्ताव के अनुरूप एनएच-दो यदि इटावा तक सिक्स लेन होगा तो जवाहरपुर के पास यमुना पर दो पुल और बनेंगे। इनमें प्रत्येक पुल की चौड़ाई लगभग साढ़े आठ मीटर होगी। बता दें कि मथुरा से वाटर वर्क्स चौराहा तक का क्षेत्र एनएचएआई मथुरा खंड में आता है। जबकि जवाहरपुल से इटावा तक का क्षेत्र एनएचएआई आगरा खंड में आता है। मथुरा खंड के अंतर्गत मथुरा जिले में काम लगभग पूरा हो चुका है। वहां फ्लाईओवरों की भी नींव रखी जा चुकी है। आगरा जिले की सीमा भी सिक्स लेन के लिए बिजली की लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। जबकि आगरा खंड का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है।