फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will be able to share the happiness of first birthday and marriage with school children

Agra News: पहले जन्मदिन व शादी की खुशी स्कूली बच्चों संग कर सकेंगे साझा

Sat, 06 Jul 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Will be able to share the happiness of first birthday and marriage with school children
कासगंज। अब जन्मदिन, शादी या त्योहार की खुशी परिषदीय स्कूलों के संग साझा की जा सकेगी। शासन से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए तिथि भोजन योजना लागू की है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति बच्चों को पोषकतत्वों से भरपूर भोजन करा सकेगा।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए समुदाय की भागीदारी तय करने के लिए नई पहल की है। इस पहल के तहत बच्चे के जन्मदिन, किसी व्यक्ति के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ व त्योहार आदि के खास मौके पर परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बाहरी लोग भोजन करा सकेंगे। बच्चों को कराए जाने वाला यह भोजन विद्यालय की रसोईघर या परिसर में तैयार होगा, लेकिन इस भोजन के लिए मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न या कन्वर्जन कॉस्ट का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बाहर पकाया गया भोजन किसी भी स्थिति में बच्चों को वितरित नहीं होगा। भोजन बनाने के लिए यदि रसोइया की आवश्यकता होगी तो इसकी व्यवस्था व्यक्ति या संस्था को करनी होगी। भोजन के लिए पंडाल या माइक का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। इसका प्रचार-प्रसार नहीं किया जाएगा। तिथि भोजन में जो व्यक्ति भोजन कराएगा वह स्वयं ही उस तिथि को उपस्थित होगा और स्वयं भी भोजन करेगा। भोजन का मेन्यू प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed