फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife went missing two years ago: Husband kept wandering in search found back pregnant and mother of one child

दो साल पहले लापता हुई पत्नी: वापस मिली तो पता चला...एक बच्चे की मां, दूसरा गर्भ में; हकीकत जान पति भी शर्मसार

Thu, 14 Nov 2024 04:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 04:07 PM IST
सार

मैनपुरी में बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता दो साल पहले गायब हो गई थी। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वो दो साल बाद मिली तो एक बच्चे की मां बन चुकी है और दूसरा गर्भ में है।  
 

विज्ञापन
Wife went missing two years ago: Husband kept wandering in search found back pregnant and mother of one child
दो साल बाद मिली पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र का ये मामला है। यहां दो साल पहले एक विवाहिता लापता हो गई। पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग सका। वो उसके वापस आने का इंतजार करने लगा। पुलिस से लगातार लापता पत्नी के बारे में जानकारी भी करता रहा। इस बीच उसने शादी तक नहीं की। वहीं बुधवार को पुलिस ने लापता पत्नी को खोज निकाला। पति थाने पहुंचा तो उसकी गोद में बच्चा देखकर हैरान रह गया। इतना ही नहीं वो गर्भवती भी है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात
विज्ञापन

 

बिना बताए गई थी घर से, फिर न लौटी
थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला दो वर्ष पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं हुई। जिसके बाद पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार महिला की तलाश कर रहे थे। कोई भी जानकारी न मिलने पर परिवार के लोग थक कर घर बैठ गए थे, लेकिन पति ने उसके वापस आने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। वो लगातार पुलिस से संपंर्क कर पत्नी के बारे में जानकारी लेता रहा।

ये भी पढ़ें -  UP: मैं बस दो मिनट का मेहमान हूं...पत्नी को वीडियो कॉल कर चुनी ऐसी मौत, जिसमें दर्द न हो; रेडियोलाॅजिस्ट ने दे दी जान

 

 पुलिस ने दो साल बाद खोज निकाली पत्नी
इस बीच बुधवार को पुलिस ने लापता हुई महिला को खोज निकाला। महिला को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद पति और घर के अन्य सदस्यों को भी बताया गया कि लापता हुई महिला मिल गई है। पत्नी के मिलने की खबर से पति की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। वो थाने पहुंचा तो पत्नी को गर्भवती हालत में देख वो हैरान रह गया। इतना ही नहीं उसकी गोद में मासूम बच्चा भी था। 
विज्ञापन

पति को मिला धोखा
पुलिस ने बताया कि महिला दो साल पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसका प्रेमी जेल में है, जिसके बाद उसने प्रेमी के दोस्त के साथ ही शादी कर ली। गोद में बच्चा महिला और प्रेमी के दोस्त का ही है। वो नोएडा में रह रही थी। मायके वालों से संपर्क करने के दौरान वो पुलिस की पकड़ में आ गई।

न्यायालय में होंगे बयान 
पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया। पुलिस अब पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी। न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद ही महिला की सुपुर्दगी तय हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed