फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chose death without pain by making a video call to his wife Radiologist committed suicide

UP: मैं बस दो मिनट का मेहमान हूं...पत्नी को वीडियो कॉल कर चुनी ऐसी मौत, जिसमें दर्द न हो; फिर दे दी जान

Thu, 14 Nov 2024 10:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 10:52 AM IST
सार

आगरा के होटल गंगारत्न में एक  रेडियोलाॅजिस्ट ने जान देने के लिए ऐसा तरीका चुना, जिससे दर्द न हो। उसने एनेस्थीसिया की ओवरडोज ली। इसके बाद पत्नी को वीडियो कॉल किया। पत्नी ने जब तक लोकेशन पता कर होटल कर्मियों को कमरे में भेजा, तब तक देर हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
Chose death without pain by making a video call to his wife Radiologist committed suicide
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में एसआर हाॅस्पिटल के डाॅ. राजकुमार चाैधरी ने ताजगंज स्थित होटल गंगारत्न में आत्महत्या कर ली। उन्होंने मंगलवार को कमरा लिया था। कमरे में एनेस्थीसिया की ओवरडोज ड्रिप के माध्यम से लेकर जान दी। इससे पहले उन्होंने पत्नी को वीडियो काॅल कर कहा कि मैं बस दो मिनट का मेहमान हूं। पत्नी ने मोबाइल की लोकेशन पताकर होटल में काॅल किया। जब तक होटलकर्मी कमरे में पहुंचे, माैत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मंगलवार रात 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। ताज व्यू तिराहा स्थित होटल गंगारत्न के कमरा नंबर 309 में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मृतक की पहचान भरतपुर (राजस्थान) के जसवंत नगर निवासी डाॅ. राजकुमार चाैधरी (58) हैं। वह रेडियोलाॅजिस्ट थे। वह पूर्व में राजस्थान के सरकारी अस्पताल में कार्यरत थे। 6 साल पहले नाैकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने एसआर हाॅस्पिटल के नाम से अपना अस्पताल खोल लिया। मंगलवार सुबह वह भरतपुर कोर्ट में साक्ष्य देने के लिए आए थे। इसके बाद आगरा आकर होटल में शाम तकरीबन 4 बजे कमरा लिया था। शाम को 6:30 बजे पत्नी को वीडियो काॅल किया। इसमें कहा कि बस मैं दो मिनट का मेहमान हूं। इसके बाद काॅल कट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात


 

पत्नी ने पता की लोकेशन
जानकारी पर पत्नी ने उनके बारे में पता करना शुरू कर दिया। लोकेशन पता कर ली। ताजगंज क्षेत्र की जानकारी मिलने पर होटलों को काॅल किए। इसमें उन्होंने हुलिया और मोबाइल नंबर बताया। होटल गंगारत्न में काॅल आने पर कर्मचारी कमरे में पहुंचे। वह बेड पर पड़े मिले। उधर, परिजन भी आ गए। वह उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बुधवार को शव को ले गए। मृतक के साले ने पुलिस को बताया कि जीजा के साथ उनकी बहन भी डाॅक्टर हैं। मंगलवार को दिन में दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी विवाद में आत्महत्या की आशंका है।

ये भी पढ़ें -  दूधिया की हत्या: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुई वारदात, हमलावरों ने सिर में मारी गोली

 

मेरे दोस्तों से मदद लेना...
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजकुमार चाैधरी ने मरने से पहले एक पन्ने पर सुसाइड नोट भी लिखा था। यह उनकी जेब से बरामद किया गया। इसमें किसी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया। पत्नी और बेटी जाह्नवी के बारे में लिखा। अपने दोस्तों के नाम भी लिखे थे। पत्नी और बच्ची से कहा था कि किसी तरह की समस्या हो तो उनके भरोसेमंद दोस्तों से मदद ले सकते हैं। मृतक डाॅक्टर की पत्नी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। भाई भी डाॅक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed