फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP police constable became groom behavior after Varmala wedding procession returned without bride

UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात

Thu, 14 Nov 2024 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 03:19 PM IST
सार

यूपी पुलिस के सिपाही की बरात खंदौली में आई थी। यहां वरमाला के बाद सिपाही ने ससुराल वालों से 30 लाख रुपये की मांग रख दी। वो फेरे लेने के लिए राजी नहीं हो रहा था। ये देख दुल्हन ने ही शादी से मना कर दिया। 
 

विज्ञापन
UP police constable became groom behavior after Varmala wedding procession returned without bride
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूपी पुलिस के सिपाही की शादी वरमाला के बाद टूट गई। वजह हैरान कर देने वाली है। गाजियाबाद में तैनात सिपाही की बरात थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बताया गया है कि धूमधाम से बरात निकली। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हो गया, लेकिन जब बात सात फेरों की आई तो सिपाही दूल्हे ने हंगामा कर दिया। वो दहेज में 30 लाख रुपये की मांग को लेकर जिद पर अड़ गया।  आरोप है कि वह फेरों के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को दहेजलोभी बताते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। समारोह में हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामले में सिपाही के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



 

थाने में हुई थी मुलाकात 
पांडव विहार, टेढ़ी बगिया निवासी पप्पू सिंह दरोगा हैं। गाजियाबाद में तैनात हैं। डेढ़ साल पहले थाना छत्ता में तैनात थे। वहीं उनकी मुलाकात सिपाही रवि कुमार से हुई। वह बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव बोहिच का रहने वाला है। दरोगा ने बेटी स्वाति का रिश्ता रवि से तय कर दिया। एक साल पहले दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। इस पर मंगनी कर दी।

ये भी पढ़ें -  दो साल पहले लापता हुई पत्नी: तलाश में भटकता रहा पति, वापस मिली तो पता चला...एक बच्चे की मां और दूसरा गर्भ में



 
विज्ञापन
विज्ञापन

खंदौली में आई थी बरात
मंगलवार को शादी समारोह खंदौली के नंदलालपुर स्थित मैरिज होम में चल रहा था। पिता का आरोप है कि रवि का लालच मंगनी के बाद से ही बढ़ता गया। पूर्व में दिए उपहार को बेकार बताने लगा। इस पर उन्होंने 18 लाख खर्च करने के साथ कार देने का आश्वासन दिया। मगर, उसकी मांग बढ़ती गई।

ये भी पढ़ें -  विश्व मधुमेह दिवस 2024: कमर के साइज से जानें डायबिटीज होगी या नहीं...महिला और पुरुष के लिए ये हैं संकेत

 
विज्ञापन

वरमाला के बाद मांगे 30 लाख रुपये
वरमाला के बाद दूल्हा दहेज में 30 लाख रुपये की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर भी वो माना नहीं। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवि को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed