{"_id":"64787db24fe8a96b120bb2eb","slug":"wife-responsible-for-husband-death-commits-suicide-by-writing-suicide-note-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसने...': वो भी मेरी मौत की जिम्मेदार; सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसने...': वो भी मेरी मौत की जिम्मेदार; सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान
Thu, 01 Jun 2023 04:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Jun 2023 04:44 PM IST
सार
पत्नी मायके में रह रही थी। उसे यकीन था कि कोर्ट में तारीख के दौरान जब वो उसे समझाएगा तो वो साथ चलने के लिए मान जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर में युवक ने पत्नी और ससुराल वालों की वजह से आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिवार के लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। युवक का शव पंखे पर लटका हुआ था। पास ही एक सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर लिखा था कि 'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं। फिर भी वो बुलाने पर आती नहीं है। मेरे परिवार वाले बहुत सीधे हैं।' सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया है।
ये भी पढ़ें - संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें
विज्ञापन
विज्ञापन
2018 में हुई थी शादी
कस्बा के जसराना रोड़ निवासी शीलरत्न का विवाह 2018 में खेतुपुरा निवासी छाया शाक्य के साथ हुआ था। कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया और मायके में जाकर रहने लगी। इस मामले में न्यायालय में मामला विचाराधीन है। बताया गया है कि मुकदमे में बृहस्पतिवार को तारीख थी। शीलरत्न दिल्ली में रहकर मॉल में नौकरी करता था। वह बुधवार शाम को तारीख करके घर आया था। शाम को कमरा बंद कर सो गया। अगले दिन सुबह नहीं जागा तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा क्यों की आत्महत्या
शीलरत्नी की लाश पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा का दरवाजा तुड़वा कर शव को उतरवाया। मौके का निरीक्षण करने के दौरान फोन के अलावा सुसाइट नोट भी मिला, जिसमें उसने लिखा था कि 'पत्नी से बहुता प्यार करता हूं। फिर भी बुलाने पर वो नहीं आती है। मेरे परिवार के लोग बहुत ही सीधे हैं। पत्नी छाया, ससुर प्रेमवीर, साला सोहित, साली वर्षा और उसकी मां मेरी मौत के जिम्मेदार हैं।'ये भी पढ़ें - मोची को आया गुस्सा: चप्पल सही कराने आए शिक्षक के पेट में घोंपा सूजा, वजह चौंकाने वाली
इस वजह से डर गया था पति
परिजनों ने बताया कि शीलरत्न का पत्नी को साथ ले आने का प्लान था। पत्नी से बात होने पर उसने आने से मना कर दिया। साथ ही शादी में खर्च 20 लाख रुपये की मांग के अलावा घर वालों को जेल में भिजवा कर सजा दिलवाने की धमकी दी, जिससे शीलरत्न बुरी तरह डर गया था। घटना के बाद शीलरत्न के पिता अजय पाल सिंह ने बेटे की पत्नी छाया, ससुर प्रेमवीर, साला सोहित, साली वर्षा और उसकी मां के नाम रिपोर्ट दर्ज कर मौत का जिम्मेदार बताया है।ये भी पढ़ें - UP News: खेलते-खेलते पैर फिसलने से तालाब में गिरे तीन भाइयों की मौत, मची-चीख पुकार
एक बार हो चुका था समझौता
परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर मॉल में नौकरी कर रहा था। पहले एक बार पति और पत्नी के बीच समझौता हो गया था, जिसके बाद वो पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया। लेकिन वहां पर विवाद फिर होने लगा, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। साथ ही तीन वर्ष के पुत्र अंशू को भी अपने साथ ले गई थी।ये भी पढ़ें - विश्व तंबाकू निषेध दिवस: शिविर में 18 सौ मरीजों की हुई जांच, आठ फीसदी में मिले कैंसर के लक्षण